वर्दी पहने फॉरेस्ट गार्ड को बेल्ट से पीटा, ठुमके लगवाए,VIDEO:नर्सरी में गर्लफ्रेंड संग पकड़ाने पर युवकों ने मारपीट की; DFO ने जवाब मांगा

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कुछ युवकों ने फारेस्ट गार्ड को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद उन्होंने मोबाइल पर गाना बजाकर फॉरेस्ट गार्ड से डांस करवाया। फिर गर्लफ्रेंड के सामने ही उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट और डांस का वीडियो सामने आया है। मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, फॉरेस्ट गार्ड का नाम बुधराम पैकरा है और वह देवनगर बीट में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि दोनों देवनगर नर्सरी में बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी युवकों ने उन्हें पकड़ लिया। हालांकि, इस मामले में पीड़ित की ओर से थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस का कहना है कि अगर शिकायत मिलती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद DFO डीपी साहू ने फॉरेस्ट गार्ड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मारपीट और डांस की तस्वीरें देखिए… जानिए क्या है पूरा मामला ? वीडियो 23 फरवरी का बताया जा रहा है। फॉरेस्ट गार्ड बुधराम पैकरा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ देवनगर नर्सरी पहुंचा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां आ गए और दोनों को साथ देख लिया। पहले युवकों ने मोबाइल में गाना बजाकर फॉरेस्ट गार्ड से डांस करने को कहा। ठीक से डांस नहीं करने पर युवकों ने फॉरेस्ट गार्ड को फटकारा। जब डांस से मन भर गया तो उन्होंने गर्लफ्रेंड के सामने ही बुधराम की डंडे और बेल्ट से पिटाई कर दी और पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया। घटना के समय फॉरेस्ट गार्ड यूनिफॉर्म में था। मारपीट के बाद गर्लफ्रेंड को घर भेज दिया गया मारपीट के दौरान फॉरेस्ट गार्ड ने मारपीट कर रहे युवकों के साथ मौजूद एक युवक को पहचान लिया। वीडियो में वह उसे ‘राजू भैया’ कहकर बचाने की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है। मारपीट के बाद युवकों ने फॉरेस्ट गार्ड को वहां से भगा दिया और उसकी गर्लफ्रेंड को घर भेज दिया। पिटाई करने वाले युवती के रिश्तेदार बाद में युवकों ने फॉरेस्ट गार्ड के साथ मारपीट और डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दिया। बताया जा रहा है युवती देवनगर क्षेत्र की रहने वाली है। मारपीट में शामिल कुछ युवक उसके रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। युवकों ने फॉरेस्ट गार्ड को नौकरी छोड़ने की धमकी भी दी। SSP बोले- शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई इस पूरे मामले में सूरजपुर एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। फिलहाल, कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। DFO ने 3 दिन में मांगा जवाब फारेस्ट गार्ड की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद DFO ने कार्रवाई की है। नोटिस जारी कर डीएफओ डीपी साहू ने कहा है कि वर्दी में मारपीट की घटना घटी। इसकी सूचना फॉरेस्ट गार्ड बुधराम पैकरा ने कार्यालय में नहीं दी। जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई है। 3 दिन में इस पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। ……………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… शराबी आरक्षक ने पुलिसकर्मी को बेल्ट से मारा…VIDEO: बदले में आरक्षक ने भी तड़ातड़ जड़े 8 थप्पड़, कॉन्स्टेबल-ड्राइवर को पीटने पर SP ने किया सस्पेंड छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक शराबी आरक्षक ने डायल 112 के ड्राइवर को जमकर पीटा। इसके बाद अस्पताल में साथी आरक्षक को बेल्ट से एक बेल्ट मारा। बदले में साथी आरक्षक ने नशे में धुत पुलिसकर्मी को तड़ातड़ 8 थप्पड़ जड़े। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष में 300 की मौत, 500 घायल:ट्रम्प बोले- पाकिस्तान अच्छा प्रदर्शन कर रहा; PAK का दावा- उसके यहां आतंकी हमलों के पीछे भारत

विल जैक्स ने शेन वॉटसन की बराबरी की:सबसे ज्यादा 4 प्लेयर ऑफ मैच अवॉर्ड जीते; बटलर 10वीं बार शून्य पर आउट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *