लोन के पैसे से रक्षा बजट बढ़ाना चाहता है पाकिस्तान:अडाणी डिफेंस एंटी-सबमरीन वॉरफेयर सिस्टम बनाएगी; अमेरिका ने भारतीय आमों की 15 खेप लौटाईं

कल की बड़ी खबर पाकिस्तान और अमेरिका से जुड़ी रही। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने पाकिस्तान को भारत के साथ बढ़ते तनाव पर चेतावनी दी है। IMF ने कहा है कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो पाकिस्तान के 1 बिलियन डॉलर (करीब ₹8,542 करोड़) के बेलआउट प्रोग्राम की अगली किस्त रोकी जा सकती है। वहीं अमेरिका ने भारतीय आमों की 15 शिपमेंट लॉस एंजेलिस, सैन फ्रांसिस्को और अटलांटा एयरपोर्ट्स पर रिजेक्ट कर दीं। इससे एक्सपोर्टर्स को 4 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. लोन के पैसे से रक्षा बजट बढ़ाना चाहता है पाकिस्तान:IMF ने कर्ज के गलत इस्तेमाल पर चेतावनी दी; अगली किश्त के लिए 11 शर्तें बढ़ाई इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने पाकिस्तान को भारत के साथ बढ़ते तनाव पर चेतावनी दी है। IMF ने कहा है कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो पाकिस्तान के 1 बिलियन डॉलर (करीब ₹8,542 करोड़) के बेलआउट प्रोग्राम की अगली किस्त रोकी जा सकती है। IMF ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को बेलआउट प्रोग्राम के लिए खतरा बताया है। इसके साथ ही, लोन की अगली किश्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई गई हैं। अब लोन के लिए पाकिस्तान पर कुल शर्तें 50 हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. अमेरिका ने भारतीय आमों की 15 खेप लौटाईं:कागजी गलतियों को बताया वजह; एक्सपोर्टर्स को ₹4 करोड़ से ज्यादा का नुकसान अमेरिका ने भारतीय आमों की 15 शिपमेंट लॉस एंजेलिस, सैन फ्रांसिस्को और अटलांटा एयरपोर्ट्स पर रिजेक्ट कर दीं। इससे एक्सपोर्टर्स को 4 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। अमेरिकी अधिकारियों ने आमों के कागजी दस्तावेजों में गड़बड़ी का हवाला देते हुए इन्हें नष्ट करने या वापस भेजने का आदेश दिया है। एक्सपोर्टर्स ने बताया कि आम जल्द खराब होने वाली फसल है और वापसी का खर्च अधिक था, इसीलिए उन्हें अमेरिका में ही नष्ट कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3.अडाणी डिफेंस एंटी-सबमरीन वॉरफेयर सिस्टम बनाएगी:अमेरिकी कंपनी स्पार्टन के साथ डील हुई; भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ेगी गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस भारतीय नौसेना के लिए एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW) सिस्टम बनाएगी। इसके लिए अमेरिका की कंपनी स्पार्टन के साथ डील की गई है। अब तक भारत इस सिस्टम के लिए विदेशी आयात पर निर्भर था, लेकिन अडाणी-स्पार्टन की साझेदारी से यह तकनीक देश में ही विकसित होगी। इससे पनडुब्बियों का पता लगाने, उन्हें ट्रैक करने और नष्ट करने की क्षमता बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. विदेशी निवेशकों ने मई में ₹18,620 करोड़ निवेश किए:भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच खरीदारी; अप्रैल में ₹4,223 करोड़ इन्वेस्ट किए थे विदेशी निवेशकों (FII) ने मई में अब तक 18,620 करोड़ रुपए का निवेश किया है। भारत पाकिस्तान तनाव के बावजूद FII भारतीय बाजार में लगातार खरीदारी कर रहे हैं। इससे पहले अप्रैल में 4,223 करोड़ रुपए की खरीदारी के साथ विदेशी निवेशक 2025 में पहली बार नेट बायर्स बने थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… अब आपके जरूरत की खबर पढ़ें… आपको करोड़पति बना देगा PPF में निवेश का 15+5+5 फॉर्मूला:ब्याज से हर महीने ₹61,000 की कमाई भी होगी, जानें क्या है यह फॉर्मूला पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित निवेश योजनाओं में से एक है। अगर आप रिटायरमेंट के लिए एक स्मार्ट फंड बनाना चाहते हैं तो यह स्कीम आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है। PPF में निवेश की 15+5+5 रणनीति से आप 25 साल में 1.03 करोड़ का फंड बना सकते हैं। इस रकम पर मिलने वाले ब्याज से हर माह 61 हजार रुपए की पेंशन बना सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… धूप में कार 70 डिग्री तक गर्म हो सकती है:टायर, AC, इंजन की देखभाल जरूरी; सोलर फैन और कार अंब्रेला काम आएंगे देश के कई राज्य इस वक्त तेज गर्मी की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीट वेव का भी अलर्ट जारी किया है। बिहार-ओडिशा में भी उमस की स्थिति रह सकती है। कई राज्यों में इस समय तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इतने टेम्परेचर में धूप में खड़ी एक कार के अंदर का टेम्परेचर 70 डिग्री तक पहुंच जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शनिवार और रविवार की छुट्‌टी के चलते बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

More From Author

गुजरात की जीत से प्लेऑफ में पहुंचीं RCB, PBKS:आज हारी तो बाहर होगी लखनऊ; सुदर्शन बने टॉप रन स्कोरर

क्या सरकार OP चौधरी चला रहे हैं ?:वित्त मंत्री ने दिया जवाब, साय कैबिनेट में बदलाव और शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर भी बोले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *