लोकसभा-राज्यसभा में कार्यवाही कुछ देर में शुरू होगी:बिहार SIR पर हंगामे के आसार; किसानों के लिए यूरिया रिलीज की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

संसद के मानसून सत्र का आज 19वां दिन है। दोनों सदनों में विपक्ष बिहार में वोटर वेरिफिकेशन और वोट चोरी के मुद्दे पर लगातार हंगामा कर रहा है। इसके कारण सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है। सोमवार को सांसदों ने वोट चोर गद्दी छोड़ और वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाए। इन्हीं मुद्दों को लेकर विपक्ष संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि पार्टी जरूरत पड़ने पर महाभियोग प्रस्ताव समेत सभी लोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। सोमवार को लोकसभा में भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के सफल अंतरिक्ष मिशन पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश सफल अंतरिक्ष मिशन का जश्न मना रहा है, लेकिन विपक्ष अभी भी हंगामा कर रहा है और चर्चा को तैयार नहीं है। SIR और वोट चोरी पर विपक्ष के प्रदर्शन की तस्वीर… बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए… संसद की कार्यवाही की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

NDA के उपराष्ट्रपति कैंडिडेट सीपी राधाकृष्णन:17 की उम्र में RSS से जुड़े, आतंकवाद के खिलाफ 19 हजार किमी रथयात्रा निकाली, जानें कंप्लीट प्रोफाइल

पाकिस्तान हॉकी एशिया कप से ऑफिशियली बाहर, ओमान भी हटा:बांग्लादेश और कजाकिस्तान को मौका मिला, 29 अगस्त से टूर्नामेंट शुरू होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *