संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज के दूसरे दिन की कार्यवाही केवल 35 मिनट ही चली। लोकसभा शुरू होते ही विपक्ष ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध, भारत पर इसके असर और देश के एनर्जी सेक्टर के हालात पर चर्चा की मांग पर हंगामा किया। विपक्ष ने ‘देश को बचाना है, मोदी को हटाना हैट, ‘मोदी सरकार शेम-शेम’, ’वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। साथ ही चुनाव आयोग पर वोट की दलाली करने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। प्रश्नकाल के दौरान किसानों और कृषि से जुड़े सवालों का केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाब दिए। उन्होंने कहा कि चावल, गेहूं उत्पादन में भारत चीन से आगे निगल गया है। शिवराज सिंह के भाषण के दौरान विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा, इस पर शिवराज ने कहा कि देश विपक्ष का तमाशा देख रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में विपक्ष ने केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं होने दिया। विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच स्पीकर ने लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित। आज लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ विपक्ष के ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’ पर चर्चा संभव है। सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’ लाने की तैयारी है। इसका ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। अगले हफ्ते प्रस्ताव पेश किया जाएगा। संसद की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट को जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं.…
