लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा:PM मोदी संसद पहुंचे; राजनाथ थोड़ी देर में बहस शुरु करेंगे; विपक्ष का हंगामा

संसद के मानसून सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे लगातार चर्चा होगी। PM मोदी संसद पहुंच गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थोड़ी देर में बहस की शुरुआत करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री जयशंकर भी विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे। विपक्ष की ओर से लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत अन्य सांसद सरकार से सवाल करेंगे। विपक्षी सांसद मानसून सत्र के पहले दिन से ही पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर और ट्रम्प का सीजफायर दावा पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 25 जुलाई को बताया था कि मानसून सत्र का पहला हफ्ता हंगामे में चल गया। ऐसे में अब तक सभी पार्टियों ने मिलकर तय किया है कि सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर स्पेशल सेशन होगा। अगले दिन मंगलवार को राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर 16 घंटे की बहस होगी। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही को जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं……

More From Author

कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल:हर-हर महादेव जयघोष के साथ निकले CM-डिप्टी CM; अमरकंटक में CG के कांवड़ियों के लिए बनेगा रेस्ट हाउस

चीन में महिलाओं से संबंध रखने पर महंत बर्खास्त:शाओलिन मंदिर के प्रमुख पर कई बच्चे पैदा करने का आरोप; बौद्ध संघ ने मान्यता रद्द की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *