लोकसभा में आज बजट पर चर्चा:कल लोकसभा में PM की स्पीच के बिना और राज्यसभा में भाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पास हुआ

संसद में शुक्रवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पर आम चर्चा होगी। शुरुआत प्रश्नकाल से होगी। इसके बाद स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, कानून और न्याय, विदेश मंत्रालय, रक्षा और बंदरगाह, शिपिंग और वाटरवे मंत्रालयों सहित कई केंद्रीय मंत्रियों को सदन के पटल पर कागजात रखने हैं। दोपहर 3.30 बजे से लोकसभा में प्राइवेट मेंबर्स का कामकाज होगा। गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास कर दिया गया। लोकसभा में 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है। वहीं राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद प्रस्ताव पास हुआ। मोदी ने राज्यसभा में 97 मिनट का भाषण दिया। विपक्षी सांसदों ने स्पीच की शुरुआत में यहां भी हंगामा किया और फिर वॉकआउट कर गए। विपक्ष लगातार 4 दिनों से दोनों सदनों में हंगामा कर रहा है। उनका आरोप है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भाषण नहीं देने दिया गया। साथ ही विपक्ष के 8 सांसदों को निलंबित किए जाने का भी विरोध हो रहा है। आज भी हंगामे के आसार हैं।

More From Author

ईरान में अमेरिकी नागरिकों को चेतावनी- तुरंत देश छोड़ें:सरकारी मदद पर निर्भर न रहें, खुद निकलने की सलाह दी; कई उड़ानें भी रद्द

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद:गढ़चिरौली में एनकाउंटर, 1 घायल जवान को एयरलिफ्ट कर अस्पताल लाया गया; सर्चिंग जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *