लैंडस्लाइड के चलते बद्री-केदार मार्ग बंद:MP में बाढ़ के हालात, राजस्थान के जालोर में 136mm बारिश; हिमाचल में अब तक 37 की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के कारण अलकनंदा उफान पर है। इसके किनारे बने घर डूब गए हैं। वहीं, केदारनाथ यात्रा के पड़ाव गौरीकुंड में लैंडस्लाइड के बाद रूट ब्लॉक हो गया है। बद्रीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग और भनेरपानी के पास लैंडस्लाइड से रास्ता बंद हो गया है। मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। राजस्थान के जालोर में गुरुवार को राज्य की सबसे ज्यादा 136mm बरसात दर्ज की गई। भीलवाड़ा में घरों में बारिश का पानी घुस गया, मौके पर पहुंचे भाजपा नेता को भीड़ ने पीट दिया। हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश और लैंडस्लाइड से अब तक 37 लोगों की जान जा चुकी है और करीब ₹400 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा असर मंडी जिले में पड़ा है, जहां कई सड़कें बंद हैं और जरूरी सेवाएं ठप हो गई हैं। ओडिशा में भी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। बालासोर जिले में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। यहां सुबर्णरेखा नदी में आई बाढ़ के कारण 35 गांव अभी भी पानी में डूबे हुए हैं और बाकी इलाकों से कटे हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून इस वक्त पूरी तरह एक्टिव मोड में है। इसलिए महाराष्ट्र-राजस्थान समेत 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देशभर में मौसम की 5 तस्वीरें… देशभर में 3 जुलाई को हुई बारिश मैप में देखिए… देशभर में बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

रायपुर में एक्सप्रेस-वे-2…मोवा से जोरा का सफर 10 मिनट में:नवा रायपुर, एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी, डबल-डेकर फ्लाईओवर बनेंगे, 7 बड़े सिग्नल पर रुकना नहीं पड़ेगा

सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 83,330 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 20 अंक की उछाल; रियल्टी और FMCG शेयर्स चढ़े, मेटल और ऑटो में गिरावट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *