लगातार 7 दिन की तेजी के बाद गिरा शेयर बाजार:सेंसेक्स 250 अंक नीचे 79,850 पर कारोबार कर रहा, NSE का रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा टूटा

लगातार 7 दिन तेजी के बाद आज यानी गुरुवार, 24 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स करीब 250 अंक गिरकर 79,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट है, ये 24,250 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट है। जोमैटो, एयरटेल और ICICI बैंक के शेयर में 1% की गिरावट है। जबकि, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और टेक महिंद्रा के शेयर में 3% तक की की तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.4% की गिरावट है। इसके अलावा, ऑटो, मेटल और मीडिया में भी मामूली गिरावट है। फार्मा और सरकारी बैंकिंग शेयर में मामूली तेजी है। ग्लोबल मार्केट में तेजी, विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी कल लगातार 7वें दिन बाजार में रही थी तेजी हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार, 23 अप्रैल को शेयर बाजार में लगातार 7वें दिन तेजी रही। सेंसेक्स 521 अंक चढ़कर 80,116 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 162 अंक की तेजी रही, ये 24,329 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी रही। चौथी तिमाही में उम्मीद के मुताबिक नतीजों के बाद HCL टेक के शेयर में 7.72% की तेजी रही। टेक महिंद्रा, इंफोसिस और टाटा मोटर्स के शेयर में 5% तक की तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 चढ़कर बंद हुए। NSE का IT सेक्टर 4.34% ऊपर बंद हुआ। इसके अलावा, ऑटो में 2.38%, फार्मा में 1.40%, हेल्थकेयर में 1.34%, रियल्टी में 1.33% और मेटल में 0.78% की तेजी रही। ——————— ये खबर भी पढ़ें… सोना ₹2,399 सस्ता होकर ₹96,085 पर आया: एक दिन पहले एक लाख रुपए कीमत का ऑल टाइम हाई बनाया था कल यानी बुधवार, 23 अप्रैल को सोने में बड़ी गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,399 कम होकर ₹96,085 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹98,484 थी। मंगलवार को भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गई थी। यह कीमत जीएसटी सहित थी। भोपाल में दस ग्राम सोने की कीमत ₹95,784 थी, जो जीएसटी सहित ₹1,02,021 पहुंच गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

More From Author

सरकारी नौकरी:ओडिशा में 5248 पदों पर भर्ती; आवेदन की आखिरी तारीख आज, 32 साल तक के उम्मीदवारों को मौका

ट्रम्प बोले- जेलेंस्की अखबार के पन्ने पर शेखी बघार रहे:क्रीमिया वाले बयान पर फटकार लगाई; कहा- इससे रूस के साथ शांति वार्ता को खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *