रोहित IPL में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय:कोहली के बाद 7 हजार रन बनाने वाले दूसरे बैटर, कुसल मेंडिस हिट विकेट हुए; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

शुक्रवार को एलिमिनेटर में रिकार्ड्स का दिन रोहित शर्मा के नाम रहा। रोहित IPL में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने। वे कोहली के बाद 7 हजार रन बनाने वाले लीग के दूसरे बैटर भी बने। अपने पहले IPL मैच में कुसल मेंडिस ने 2 कैच छोड़े। जब वे बैटिंग करने आए तब हिट विकेट हो गए। गुजरात टाइटंस IPL 2025 से बाहर हो गई। टीम को एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हरा दिया। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई ने 5 विकेट पर 228 रन बनाए। जवाबी पारी में गुजरात 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन ही बना सकी। पढ़िए MI Vs GT मैच के टॉप मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… फैक्ट्स… पहले रिकॉर्ड्स… 1. रोहित IPL में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने रोहित शर्मा IPL में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने। उनके अब 302 सिक्स हो गए हैं। रोहित ने आज 81 रन की पारी खेली। सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर्स में क्रिस गेल टॉप पर हैं, उन्होंने अपने 142 मैचों में कुल 357 छक्के लगाए हैं। तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम 266 मैचों में 291 छक्के दर्ज हैं। चौथे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 278 मैचों में 264 सिक्स लगाए हैं। वहीं, एबी डिविलियर्स ने 184 मैचों में 251 छक्के लगाकर इस सूची में पांचवां स्थान हासिल किया है। 2. रोहित IPL में 7 हजार रन बनाने वाले दूसरे बैटर रोहित शर्मा IPL में 7 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। इस लिस्ट में पहले स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 266 मैचों में अब तक 8618 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 222 मैचों में 6769 रन बनाए हैं। चौथे स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 184 मैचों में 6565 रन बनाए हैं। वहीं, पांचवें स्थान पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने 205 मैचों में 5528 रन बनाए हैं। 3. राशिद को एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगे IPL के एक सीजन में किसी गेंदबाज को सबसे ज्यादा सिक्स लगने का रिकॉर्ड अब राशिद खान के नाम है, जिन्हें IPL 2025 में कुल 33 छक्के लगे हैं। दूसरे स्थान पर हैं मोहम्मद सिराज, जिन्हें 2022 के सीजन में 31 छक्के पड़े थे। उनके बाद युजवेंद्र चहल और वनिंदू हसरंगा हैं। दोनों को 2024 और 2022 में 30-30 छक्के पड़े। अब मोमेंट्स… 1. रोहित के लगातार ओवर में कैच छूटे, कूट्जी- मेंडिस ने जीवनदान दिया 2. सुदर्शन-कूट्जी के जगलिंग कैच से बेयरस्टो आउट 8वें ओवर की पहली बॉल पर जॉनी बेयरस्टो 47 रन बनाकर आउट हुए। साई किशोर ने ऑफ स्टंप्स पर ओवरपिच बॉल फेंकी, इसे बेयरस्टो ने रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की। गेंद अच्छे से बल्ले पर आई, लेकिन हवाई शॉट लगा। साई सुदर्शन ने छलांग लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से उन्होंने गेंद हवा में उछाल दी और पास में खड़े कूट्जी ने कैच पूरा किया। 3. मेंडिस ने दूसरा कैच छोड़ा, सूर्या को 25 रन पर जीवनदान मेंडिस ने दूसरा कैच छोड़ा, सूर्या को 25 रन पर जीवनदान जेराल्ड कूट्जी के ओवर में सूर्यकुमार यादव का कैच छूटा। वे इस समय 25 रन पर थे। कूट्जी ने ओवर की दूसरी बॉल ऑफ स्टंप के थोड़ा बाहर लेंथ पर फेंकी। सूर्या ने कट शॉट खेला, लेकिन बाहरी किनारा लग गया। गेंद स्लिप की तरफ गई। विकेटकीपर मेंडिस ने दाहिनी ओर डाइव लगाकर दोनों हाथों से कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ में टिक नहीं पाई। इसी ओवर की आखिर बॉल पर सूर्या और रोहित के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप भी हुई। 4. कुसल मेंडिस हिट विकेट हुए, सुदर्शन की चौके से फिफ्टी 7वें ओवर में गुजरात ने दूसरा विकेट गंवाया। मिचेल सैंटनर के ओवर की दूसरी बॉल पर कुसल मेंडिस हिट विकेट हो गए। वे 20 रन ही बना सके। इसी के साथ साई सुदर्शन के साथ उनकी फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हो गई। साई सुदर्शन ने इसी ओवर में लगातार दो चौके लगाकर फिफ्टी पूरी की। 5. बुमराह की यॉर्कर पर सुंदर बोल्ड 14वें ओवर में गुजरात ने तीसरा विकेट गंवाया। ओवर की चौथी बॉल पर बुमराह ने वॉशिंगटन सुंदर को यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। सुंदर 48 रन बनाकर आउट हुए। वे दो रन से फिफ्टी चूक गए। इतना ही नहीं, बुमराह ने 84 रन की पार्टनरशिप ब्रेक की। ____________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… गुजरात टाइटंस IPL-18 से बाहर:मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया; रोहित शर्मा ने 50 बॉल पर 81 रन बनाए, बोल्ट को 2 विकेट 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस IPL 2025 से बाहर हो गई है। उसे एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया। इसी के साथ मुंबई ने क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला एक जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स से होगा। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना शुरू:18.4 करोड़ लोगों के पासवर्ड इंटरनेट पर लीक हुए, अपनी आवाज से बुक करें ट्रेन टिकट

आज रिहा होंगे सौम्या चौरसिया, रानू साहू समेत 6 आरोपी:छत्तीसगढ़ से बाहर रहना होगा; कल जेल के बाहर इंतजार करते दिखे परिजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *