रेल किराया बढ़ाने की तैयारी, 1 जुलाई से लागू होगा:PF अकाउंट से 72 घंटे में निकाल सकेंगे ₹5 लाख; सोना ₹2,085 गिरकर ₹97,263 पर आया

कल की बड़ी खबर रेल टिकट के दाम से जुड़ी रही। रेल का सफर 1 जुलाई से महंगा हो सकता है। नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, अब PF अकाउंट से इमरजेंसी या जरूरत के समय 72 घंटे में ₹5 लाख तक निकाल सकेंगे। पहले ये लिमिट ₹1 लाख थी। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने 24 जून को इसकी जानकारी दी। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. रेल किराया बढ़ाने की तैयारी, 1 जुलाई से लागू होगा:AC में 1000 किमी के सफर पर ₹20 ज्यादा लगेंगे, 5 सवाल-जवाब से समझें बदलाव रेल का सफर 1 जुलाई से महंगा हो सकता है। नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हो सकती है। इकोनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। सभी बदलाव 1 जुलाई से लागू होंगे। इस तारीख के बाद का टिकट बुक करने पर नई दरों के हिसाब से किराया चुकाना होगा। रेलवे ने आखिरी बार 2020 में यात्री किराया बढ़ाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2.PF अकाउंट से 72 घंटे में निकाल सकेंगे ₹5 लाख:अधिकारियों की जांच जरूरी नहीं होगी, पहले इसकी लिमिट ₹1 लाख थी अब PF अकाउंट से इमरजेंसी या जरूरत के समय 72 घंटे में ₹5 लाख तक निकाल सकेंगे। पहले ये लिमिट ₹1 लाख थी। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने 24 जून को इसकी जानकारी दी। इससे पहले श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा ने 28 मार्च को श्रीनगर में हुई EPFO की कार्यकारी समिति (EC) की 113वीं बैठक में इस प्रस्ताव को पास किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. देश में जल्द बनेंगी सस्ती इलेक्ट्रिक कारें:भारत में मैन्युफैक्चरिंग करने पर कंपनियों को 15% सब्सिडी मिलेगी, प्लांट लगाने के लिए पोर्टल लॉन्च भारत में जल्द ही इलेक्ट्रिक गाड़ियां सस्ती होंगी। केंद्र सरकार ने मंगलवार (24 जून) को एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया, जिस पर इलेक्ट्रिक पैसेंजर कार बनाने के लिए कंपनियां आवेदन कर सकेंगी। केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने X पोस्ट कर बताया कि, ‘नई ईवी पॉलिसी से न सिर्फ देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का प्रोडक्शन बढ़ेगा, बल्कि ग्लोबल EV कंपनियों को भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का मौका मिलेगा।’ पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. अडाणी बोले- हमारे एंटी-ड्रोन सिस्टम ने देश की सुरक्षा की:कंपनी की मीटिंग में कहा- भारत में अंतरिक्ष से दिखने वाला रिन्यूएबल एनर्जी पार्क बनाएंगे अडाणी ग्रीन भारत में दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क बना रहा है, जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा। 2030 तक 50 गीगावाट का हमारा लक्ष्य इस बात का सबूत है कि स्केल और सस्टेनेबिलिटी साथ-साथ चल सकते हैं। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने 24 जून को 33वीं एनुअल जनरल मीटिंग में ये बात कही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सोना ₹2,085 गिरकर ₹97,263 पर आया:चांदी ₹1,096 फिसलकर ₹1.06 लाख किलो बिक रही, इजराइल-ईरान सीजफायर से गिरावट इजराइल-ईरान सीजफायर के बाद आज यानी 24 जून को सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,085 गिरकर ₹97,263 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना ₹99,348 पर था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. टाटा हैरियर ईवी भारत की सबसे सेफ इलेक्ट्रिक कार:भारत-NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की, महिंद्रा XEV 9e के बराबर पॉइंट मिले टाटा मोटर्स की हैरियर ईवी महिंद्रा की XEV 9e के साथ संयुक्त रूप से भारत में सबसे सेफ कर बन गई है। हैरियर ईवी ने भारत-NCAP में किए गए क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है, जो कि सभी वैरिएंट्स पर लागू है। हैरियर ईवी को इसी महीने (2 जून) को लॉन्च किया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

More From Author

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान-इजराइल सीजफायर ढाई घंटे में ही टूटा; सोना ₹2,085 सस्ता; PF अकाउंट से 72 घंटे में निकाल सकेंगे ₹5 लाख

रायपुर सूटकेस मर्डर-कांड…प्रत्यक्षदर्शी बोला-मेरे सामने घसीटकर ले गए पेटी,VIDEO:लिफ्ट से निकालकर कार में रखा, बदबू फैली तो शक हुआ, गार्ड को सूचना दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *