रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 16% बढ़कर ₹22,146 करोड़ हुआ:दूसरी तिमाही में कमाई ₹2.63 लाख करोड़ रही, कंपनी का रेवेन्यू 10% बढ़ा

मार्केट वैल्यू के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में कुल कमाई (टोटल इनकम) 263,380 करोड़ रुपए रही है। यह पिछले साल के मुकाबले करीब 10% ज्यादा है। पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी ने 240,357 करोड़ रुपए की कमाई की थी। टोटल इनकम में से कर्मचारियों की सैलरी, टैक्स, कच्चे माल की कीमत जैसे खर्चे निकाल दें तो कंपनी के ओनर्स के पास 22,146 करोड़ रुपए शुद्ध मुनाफे (कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट) के रूप में बचे। यह 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही से 16% ज्यादा है। पिछले साल कंपनी को 19,101 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। रेवेन्यू 10% बढ़कर ₹2.83 लाख करोड़ रहा पहली तिमाही में रिलायंस ने प्रोडक्ट और सर्विस से 2,83,548 करोड़ रुपए का राजस्व यानी रेवेन्यू जनरेट किया। सालाना आधार पर यह 10% बढ़ा है। जुलाई-सितंबर तिमाही 2024 में कंपनी ने 258,027 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। कंपनी के पांच मेन सेगमेंट हैं- रिलायंस जियो (जियो प्लेटफॉर्म), रिटेल, डिजिटल, ऑयल टू केमिकल्स (O2C) और ऑयल एंड गैस। यहां हम एक-एक कर सभी का पहली तिमाही का परफॉर्मेंस बता रहे हैं… रिलायंस जियो सालाना आधार पर (कंसॉलिडेटेड) ऑयल टू केमिकल से लेकर अदर बिजनेस सालाना आधार पर (कंसॉलिडेटेड) इस साल अब तक 16% चढ़ा रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार, 18 अक्टूबर को FY26 की पहली तिमाही के नतीजों से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.49% बढ़कर 1,419 के स्तर पर बंद हुआ। बीते 5 दिन में कंपनी का शेयर 3.37 चढ़ा है। एक महीने में 0.3% और 6 महीने में 11.35% चढ़ा है। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 16.20% चढ़ा है। वहीं कंपनी के शेयर में एक साल में 4.62% की तेजी रही है। रिलायंस का मार्केट कैप 19.17 लाख करोड़ रुपए। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है रिलायंस रिलायंस भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है। ये अभी हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन, पेट्रोलियम रिफाइनिंग और मार्केटिंग, पेट्रोकेमिकल्स, एडवांस मटेरियल और कंपोजिट, रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल सर्विस और रिटेल सेक्टर में काम करती है। ये खबर भी पढ़ें… रिलायंस-रिटेल ने 1963 के मशहूर फ्रिज ब्रांड को खरीदा: ईशा अंबानी ने कहा- केल्विनेटर को फिर से पॉपुलर बनाएंगे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिलायंस रिटेल ने शुक्रवार (18 जुलाई) को आइकॉनिक होम अप्लायंसेज ब्रांड केल्विनेटर को खरीदने की घोषणा की है। कंपनी का यह कदम भारत के तेजी से बढ़ते कंज्यूमर ड्यूरेबल्स मार्केट में अपनी स्थिति को मजबूत करने की स्ट्रेटजी का हिस्सा है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

मोदी बोले-अब भारत आतंकी हमलों के बाद चुप नहीं रहता:सर्जिकल-एयर स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर करके मुंहतोड़ जवाब देता है

पाकिस्तान ने फिर से अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की:बॉर्डर इलाके में कई घरों को निशाना बनाया; सीजफायर बीच में तोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *