रिटेल महंगाई 14 साल में सबसे कम:एपल ने ₹13,300 में ‘आइफोन पॉकेट’ पेश किया, टैक्स कलेक्शन 7% बढ़ा लेकिन रिफंड्स 17.7% कम हुए

अक्टूबर में रिटेल महंगाई 0.25% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है। यह बीते 14 सालों का सबसे निचला स्तर है। इसका कारण खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी है। एपल ने आइफोन पॉकेट नाम का नया प्रोडक्ट अनाउंस किया है। ये एक निटेड पाउच है, जिसे एक्स्ट्रा पॉकेट की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसे क्रॉस-बॉडी, हैंडहेल्ड या बैग पर टाई करके यूज किया जा सकता है। आइफोन पॉकेट की शुरुआती कीमत 13,300 रुपए है। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. रिटेल महंगाई 14-साल में सबसे कम, अक्टूबर में 0.25% रही: खाने-पीने का सामान सस्ता होने का असर; सितंबर में 1.44% थी अक्टूबर में रिटेल महंगाई 0.25% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है। इसका कारण खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी है। ये वर्तमान CPI सीरीज में अब तक की सबसे कम महंगाई है। यानी, ये करीब 14 साल का निचला स्तर है। इससे पहले सितंबर में ये 1.44% पर थी। भारत में CPI की मौजूदा सीरीज 2012 के बेस ईयर पर बेस्ड है। मतलब, 2012 की कीमतों को 100 मानकर तुलना की जाती है। पहले 2010 या 1993-94 वाली सीरीज थीं, लेकिन समय के साथ अपडेट होती रहती है ताकि आंकड़े सही रहें। हर नई CPI सीरीज में बेस ईयर चेंज होता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. चांदी ₹1,945 बढ़कर ₹1.57 लाख किलो हुई: सोना ₹216 गिरकर ₹1.24 लाख प्रति 10 ग्राम पर आया, देखें अपने शहर के सोने के दाम सोने के दाम में आज यानी 12 नवंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 216 रुपए गिरकर 1,23,913 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,24,129 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी 1,945 रुपए बढ़कर 1,56,705 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,54,760 प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. स्पाइसजेट का घाटा 35% बढ़कर ₹621 करोड़ हुआ: जुलाई-सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 13% घटा; इस साल शेयर 37% गिरा लो कॉस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट का जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2FY26) में कॉन्सोलिडेटेड नेट लॉस सालाना आधार पर 35% बढ़कर ₹621 करोड़ पहुंच गया। ये पिछले साल की सामान तिमाही में ₹458 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 13% घटकर ₹792 करोड़ रह गया । ये पिछले साल की समान तिमाही में 915 करोड़ रुपए था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. टैक्स कलेक्शन 7% बढ़ा लेकिन रिफंड्स 17.7% कम हुए:अप्रैल-अक्टूबर में ₹12.92 लाख करोड़ नेट कलेक्शन; सैलरीड और स्मॉल बिजनेस में बेहतर कमाई का संकेत वित्त वर्ष 2025-26 के पहले सात महीनों में नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹12.92 लाख करोड़ रहा है। ये पिछले साल के इसी पीरियड के ₹12.07 लाख करोड़ से 7% ज्यादा है। लेकिन रिफंड्स में 17.7% की गिरावट आई, जो ₹2.42 लाख करोड़ रह गई। नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में पर्सनल इनकम टैक्स (सैलरीड और इंडिविजुअल्स का) और कॉर्पोरेट टैक्स (कंपनियों का) दोनों का बड़ा शेयर होता है। इसमें STT भी शामिल होता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. एपल 14 नवंबर को आइफोन पॉकेट लॉन्च करेगी: फोन रखने के लिए क्रॉस-बॉडी और हैंडहेल्ड दो वर्जन मिलेंगे; शुरुआती कीमत ₹13,300 एपल ने आइफोन पॉकेट नाम का नया प्रोडक्ट अनाउंस किया है। ये एक निटेड पाउच है, जिसे एक्स्ट्रा पॉकेट की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसे क्रॉस-बॉडी, हैंडहेल्ड या बैग पर टाई करके यूज किया जा सकता है। ये आईफोन के किसी भी मॉडल में में फिट हो जाता है। प्रोडक्ट निटेड फैब्रिक, लाइटवेट और फ्लेक्सिबल मटेरियल से बना है। कंपनी इसे शुक्रवार, 14 नवंबर को लॉन्च करेगी। मार्केट में इसके दो वर्जन मिलेंगे, जो प्रोडक्ट सिर्फ लिमिटेड टाइम के लिए होगा और चुनिंदा ऐपल स्टोर्स व ऑनलाइन स्टोर पर मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

More From Author

WTC चैंपियन को हराकर नंबर-2 पर पहुंचेगा भारत:साउथ अफ्रीका के पास भी टॉप-2 में आने का मौका; जानिए WTC का गणित

आरएएस-2024 मैंस में सफल कैंडिडेट्स के लिए कल अंतिम मौका:डिटेल फॉर्म व सर्विस प्रायोरिटी भरनी होगी, फिर होंगे इंटरव्यू; 1096 पदों पर वैकेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *