रिटायरमेंट पर धोनी- फैसला करने के लिए अभी 4-5 महीने:रांची वापस जाकर बाइक राइड्स का आनंद लूंगा, IPL में हाईएस्ट मैच जीतने वाले कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी ने कहा है कि वे अपने संन्यास पर फैसला लेने से पहले समय लेंगे। 43 वर्षीय धोनी ने अहमदाबाद में IPL 2025 में अपने आखिरी मैच में CSK को जीत दिलाई। पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी ने कहा कि वे रिटायरमेंट के फैसले के लिए कुछ समय लेंगे और आने वाले कुछ महीनों में तय करेंगे कि वे अगला सीजन खेलेंगे या नहीं। शरीर को फिट रखने में 50% ज्यादा मेहनत लगती है: धोनी मैच के बाद जब धोनी से उनके संन्यास लेने के बार में पूछा गया तब वे बोले- ‘मेरे पास फैसला करने के लिए 4-5 महीने हैं। कोई जल्दी नहीं है कि क्या करना है। हर साल शरीर को फिट रखने में 50% ज्यादा मेहनत लगती है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अगर खिलाड़ी प्रदर्शन के आधार पर संन्यास लेने लगें, तो कई तो 22 की उम्र में ही संन्यास ले लेगा। जरूरी यह है कि आपके अंदर कितनी भूख है, आप कितने फिट हैं और टीम के लिए कितना योगदान दे सकते हैं, और क्या टीम को आपकी जरूरत है। मेरे पास पर्याप्त समय है। मैं रांची वापस जाऊंगा, लंबे समय से घर नहीं गया हूं। कुछ बाइक राइड्स का आनंद लूंगा, फिर 2-3 महीने बाद फैसला करूंगा। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं अब नहीं खेलूंगा और ये भी नहीं कह रहा कि मैं वापसी करूंगा। IPL 2025 के सबसे उम्रदराज प्लेयर रहे IPL 2025 में धोनी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद उन्हें बीच में ही चेन्नई की कप्तानी करनी पड़ी। उन्होंने टीम को 4 में से 3 जीत दिलाई। बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने 13 पारियों में 196 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 30 रहा। चेन्नई 18वें सीजन में 10वें स्थान पर रही CSK के इस सीजन के आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 83 रन हरा दिया। मैच में धोनी की बैटिंग नहीं आई। मौजूदा सीजन में CSK पॉइंट्स टेबल के आखिरी स्थान पर रही। चेन्नई ने 14 मैच खेलकर मात्र 4 में जीत हासिल की। IPL में सबसे ज्यादा मैच धोनी के नाम IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहले पायदान पर हैं। वह अब तक 278 मैच खेल चुके हैं। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया है। उन्होंने 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए है। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने विकेटकीपिंग में 47 स्टंपिंग और 154 कैच भी लपके हैं। IPL में 100 मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान धोनी IPL में 100 मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा 235 मैचों में कप्तानी की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है।धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 2023 में आखिरी बार चैंपियन बनाया था। धोनी अपनी कप्तानी में टीम को 136 मैचों में जीत दिला चुके हैं। जबकि 97 में टीम को हार मिली। ———————————-
IPL की यह खबर भी पढ़ें…
ब्रेविस CSK के जॉइंट फास्टेस्ट फिफ्टी स्कोरर IPL-18 के 67वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के गुजरात टाइटंस (GT) को 83 रन से हरा दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई ने बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 230 रन बनाए। जवाब में GT 18.3 ओवर में 147 रन बनाकर सिमट गई। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

RSS चीफ बोले- ताकतवर होने के अलावा कोई विकल्प नहीं:कहा- हिंदू एक हों, देश की सेना को भी मजबूत बनाएं, ताकि कोई उसे जीत न सके

अमेरिकी रिपोर्ट- पाकिस्तान अपना परमाणु जखीरा मॉडर्न बना रहा:चीन उसे हथियार सप्लाई कर रहा, मेक इन इंडिया के बावजूद भारत अभी भी रूस पर निर्भर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *