राहुल गांधी बोले- बेरोजगारी के जिम्मेदार मोदी:बोले- अग्निवीर मजदूर बन जाएंगे, उनका पैसा अडाणी डिफेंस को जा रहा

हरियाणा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी हरियाणा पहुंचे। यहां उन्होंने महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में राहुल ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी है। इसके जिम्मेदार नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना का उद्देश्य युवाओं को मजदूर बनाना है। उसका पूरा पैसा अडाणी डिफेंस को जा रहा है। जनसभा के दौरान भाजपा की टिकट पर सिरसा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे पहले राहुल ने नूंह में भी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि अब मोदी 56 इंच की छाती की बात नहीं करते। उनका चेहरा एकदम बदल गया है। इसके साथ ही राहुल ने कांग्रेस के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालने की अपील की। राहुल ने कहा कि भाजपा को वोट मत देना। राज्य की दूसरी छोटी पार्टियों को भी वोट मत देना, क्योंकि वे भाजपा की ही A, B और C पार्टियां हैं। उनमें और भाजपा में कोई अंतर नहीं है। मोदी सरकार ने अपने दोस्तों का कर्ज माफ किया
​​​​​नूंह मुस्लिम बाहुल्य इलाका है, जिसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। राहुल गांधी ने यहां से दक्षिण हरियाणा को साधने की कोशिश की। उन्होंने अपने भाषण में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में नफरत फैला रखी है। BJP और RSS मिलकर देश में संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। राहुल ने अंबानी और अडाणी का नाम लिए बिना कहा कि मोदी सरकार ने अपने दोस्तों समेत देश के 20-25 लोगों का अरबों का कर्जा माफ कर दिया, लेकिन किसानों का कितना कर्जा माफ किया? कुछ नहीं किया। राहुल ने अमेरिका दौरे का जिक्र किया
राहुल ने यहां भी अपने अमेरिका दौरे पर मिले हरियाणा के युवकों का भी जिक्र किया। कहा कि मोदी जी बताएं कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन कैसे बना? प्रदेश के युवा अपने घरों से दूर रहने को मजबूर हैं। राहुल गांधी का यहां पहुंचने पर मेवाती पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया था। राहुल गांधी के मंच पर कांग्रेस के फिरोजपुर झिरका से उम्मीदवार मामन खान भी मौजूद रहे। मामन खान पर नूंह हिंसा के केस दर्ज है और वह जमानत पर हैं। रैली खत्म होने के बाद राहुल गांधी महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हो गए। अब सिलसिलेवार पढ़िए रैली के अपडेट…

More From Author

ईशा फाउंडेशन के खिलाफ जांच पर सुप्रीम कोर्ट की रोक:कहा- पुलिस आगे एक्शन न ले; फाउंडेशन पर लड़कियों को बंधक बनाने का आरोप

कर्नाटक के मंत्री बोले- सावरकर गोमांस खाते थे:विवाद बढ़ा तो कहा- सच बोलने के लिए क्षमा करें; भाजपा बोली- राहुल आधुनिक जिन्ना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *