लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर निजी न्यूज चैनल का वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को जानकारी देना अपराध है। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से माना है कि भारत सरकार ने ऐसा किया। राहुल ने इस पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘ उन्हें किसने अधिकृत किया, इसके परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए। न्यूज एजेंसी एएनआई ने विदेश मंत्रालय के हवाले से इसका जवाब देते हुए कहा, तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। विदेश मंत्री ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के शुरुआती फेज में जानकारी नहीं, चेतावनी दी थी। तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद पर हर अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
