रायपुर MIC मेंबर की घोषणा…लिस्ट में 4 महिलाएं,10 पुरुष:दीपक को लोककर्म, गायत्री को स्वास्थ्य, मनोज को मिला राजस्व विभाग, मेयर बोलीं-सभी मिलकर करेंगे विकास

रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने मेयर इन काउंसिल (MIC) के सदस्यों की घोषणा की है। 14 सदस्यों में 4 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल किए गए हैं। सभी सदस्यों को अलग-अलग विभाग बांटा गया है। मेयर मीनल चौब ने कहा कि सभी सदस्य मिलकर रायपुर का विकास करेंगे। सीनियर पार्षदों में उपनेता प्रतिपक्ष रहे मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, सरिता दुबे का नाम सूची में है। नए पार्षदों में खेम कुमार सेन, संतोष साहू जैसे पहली बार पार्षद बने पार्षदों के नाम शामिल हैं। MIC में नए और पुराने पार्षदों का समीकरण देखने को मिला। 20 फीसदी पद MIC के लिए आरक्षित रायपुर निगम में 70 वार्ड पार्षद हैं। वार्ड के हिसाब से 20 फीसदी पद MIC के लिए आरक्षित किए गए हैं। 14 अलग-अलग विभाग तय किए गए हैं। हर विभाग के लिए अलग-अलग सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें जल, स्वास्थ्य, संस्कृति, राजस्व, वित्त, उद्यान, नगर निवेश, लोक निर्माण जैसे विभाग अहम हैं। निगम में कैबिनेट की तरह काम करती है MIC नगर निगम में MIC सदस्यों की भूमिका और जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। राज्य में जिस तरह मंत्रियों की भूमिका होती है। उसी तरह नगर निगम में MIC सदस्यों की भूमिका कैबिनेट की तरह होती है। MIC गठन का अधिकार महापौर को होता है। ……………………… इससे संबंधित और भी खबर पढ़ें रायपुर निगम बजट…ढेबर कार्यकाल की 15 घोषणाएं अधूरी: मेयर मीनल चौबे बोलीं- वर्किंग वुमन हॉस्टल, मल्टी लेवल पार्किंग, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स समेत कई प्रोजेक्ट शुरू होंगे रायपुर नगर निगम में 15 साल बाद भाजपा सत्ता में आई है। महापौर मीनल चौबे इसी महीने अपना पहला बजट पेश करेंगी। मीनल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि बजट में सभी वर्गों, खासकर महिलाओं और युवाओं पर फोकस रहेगा। निगम के अधिकारी सामान्य सभा की तैयारी में जुटे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

अमेरिकी कोर्ट की रोक के बावजूद 261 वेनेजुएलाई नागरिक डिपोर्ट:गैंग मेंबर बताकर जेल भेजा; ट्रम्प के अधिकारी बोले- आदेश आने तक फ्लाइट्स उड़ चुकी थीं

वडोदरा हिट-एंड-रन का CCTV, आरोपी के हाथ में बोतल दिखी:दोस्त को कार चलाने से रोका, उसे हटाकर खुद ड्राइविंग सीट पर आया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *