रायपुर से 2 दिनों में इंडिगो की 20 उड़ाने रद्द:7 हजार से ज्यादा यात्री परेशान, सैंकडों पैसेंजर एयरपोर्ट पर रुके; एयरपोर्ट प्रबंधन का कोई जवाब नहीं

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट क्रू स्टाफ और पायलट की कमी के चलते लगातार रद्द हो रही है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी 2 दिनों में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, इंदौर, गोवा और कोलकाता आने-जाने वाली करीब 20 उड़ानों को रद्द किया गया है। इससे 7 हजार यात्री प्रभावित हुए है। 6 दिसंबर यानि आज कलकत्ता, हैदराबाद और इंदौर की 3 फ्लाइट कैंसिल है। इसके कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है और एयरपोर्ट टर्मिनल तनावपूर्ण माहौल में तब्दील हो गया। परेशान यात्रियों के मुताबिक, एयरपोर्ट ऑथोरिटी कुछ भी जानकारी देने के लिए सामने नहीं आ रहा है। एयरपोर्ट पर तनाव का माहौल 5 और 6 दिसंबर इन दोनों दिनों में रायपुर एयरपोर्ट में सबसे ज्यादा इंडिगो के यात्री परेशान रहे। आज दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों में कई ऐसे भी थे, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पकड़नी थी। आज शाम की ज्यादातर फ्लाइट भी कैंसल रहेंगी। सुबह से ही एयरपोर्ट पर तनाव का माहौल बना रहा। लोग इंडिगो के स्टाफ से बहस करते रहे, और कई बार काउंटर पर धक्का-मुक्की तक हुई। आज रद्द हुई फ्लाइट 24 घंटे से एयरपोर्ट पर रुके यात्री परेशान रायपुर से हैदराबाद और चेन्नई जाने वाले 100 से अधिक यात्री 24 घंटे से एयरपोर्ट पर रुके हैं। इनमें किसी को ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से सूचना नहीं मिली। एयरपोर्ट पर उन्हें न तो रूम उपलब्ध कराया गया और न ही खाना मिला। यात्रियों को चाय, पानी और नाश्ता खुद खरीदना पड़ा। शादी समारोह में बैंड ग्रुप का नुकसान जयपुर में शादी समारोह के लिए जा रहे बैंड ग्रुप के कलाकार सुबह से एयरपोर्ट पर रुके। उन्होंने कहा कि उनकी छह महीने पहले की बुकिंग और दो प्रोग्राम कैंसिल हो गए। उन्होंने लाखों रुपए का नुकसान उठाया, लेकिन इंडिगो की ओर से कोई समाधान नहीं मिला। स्वास्थ्य और बिजनेस यात्रियों की परेशानी दिल्ली जाने वाली एक महिला यात्री अपने बीमार बेटे से मिलने नहीं पहुंच सकी। मुंबई और कोलकाता से विदेश जाने वाले कई यात्रियों की बिजनेस मीटिंग और इंटरनेशनल कनेक्शन प्रभावित हुए। यात्रियों ने सरकार पर साधा निशाना गुस्साए यात्रियों का कहना है कि सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को इतनी छूट दी है कि वे अपनी मनमानी कर रही हैं। इंडिगो की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। यात्रियों की मांग है कि रद्द उड़ानों का पूरा रिफंड मिले और अतिरिक्त नुकसान की भरपाई भी कंपनी करे। प्रबंधन ने बनाई मीडिया से दूरी इंडिगो की फ्लाइट लेट होने की जानकारी एयरपोर्ट पर यात्रियों को क्यों नहीं मिल रही? इसलिए इंडिगो और एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारियों से दैनिक भास्कर की टीम ने चर्चा करने की कोशिश। दोनों प्रबंधन पूरे मामले में मीडिया से दूरी बनाते हुए दिखे। एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारी इंडिगो के कर्मचारियों से बात करने की बात बोलकर अपना पल्ला झाड़ लिया। वहीं इंडिगो के कर्मचारी काउंटर से नदारद दिखे। ……………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर से इंडिगो की 2 फ्लाइट्स कैंसिल, कई लेट: यात्रियों ने किया हंगामा; कहा- स्टेटस अपडेट नहीं, ग्राउंड स्टाफ नहीं दे रहा क्लियर जवाब रायपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह यात्रियों ने हंगामा कर दिया। इंडिगो की कई फ्लाइट्स देरी से चलने और अचानक कैंसिल होने के कारण सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। दोपहर की फ्लाइट शाम तक उड़ान नहीं भर पाई, जिससे यात्रियों का गुस्सा और बढ़ गया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

स्टेट डिनर में पुतिन ने चखा भारतीय भोजन का स्वाद:राष्ट्रपति भवन में दाल तड़का, झोल मोमो खाया; ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ गाना सुना

चांदी एक हफ्ते में ₹13,851 महंगी हुई, सोना ₹2001 चढ़ा:इस साल गोल्ड ने 69%, सिल्वर ने 107% का रिटर्न दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *