रायपुर से जबलपुर जा रही कार पुल से नीचे गिरी:4 लोगों की हालत नाजुक, गाड़ी को पानी के अंदर से क्रेन से बाहर निकाला

छत्तीसगढ़ के रायपुर से जबलपुर जा रहे 4 कार सवार हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिर गई। हादसे में चारों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने क्रेन से कार को बाहर निकाला। मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा होते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। कार में बैठे सभी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं रेस्क्यू टीम और गोताखोरों की टीम अब भी मौके पर तलाश जारी रखे हुए हैं। हादसे से जुड़ी ये तीन तस्वीरें देखिए… जानिए कैसे हुआ हादसा ? दरअसल, सोमवार सुबह रायपुर से चार लोग जबलपुर के लिए निकले थे। कार तेज रफ्तार में सिमगा थाने के पास नदी के पास पहुंची थी, तभी कार बेकाबू हो गई। ब्रिज की रेलिंग को तोड़कर नीचे गिर गई। कार के गिरते ही आसपास के लोगों ने मदद के लिए पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। गोताखोरों की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं कोई व्यक्ति पानी में डूब तो नहीं गया। पुलिस का कहना है कि कार में कितने लोग सवार थे, इसकी पूरी पुष्टि रेस्क्यू के बाद ही हो पाएगी। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है…

More From Author

सेंसेक्स 900 अंक नीचे 81,500 पर आया:निफ्टी 300 अंक गिरा; वजह- 25% ऑयल सप्लाई का सबसे बड़ा रास्ता बंद कर सकता है ईरान

पायलट बोले- दिल्ली से मैनेज हो रहा छत्तीसगढ़:रायपुर में कहा- यहां कानून व्यवस्था लचर, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की मीटिंग ले रहे पायलट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *