छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रायपुर के मेकाहारा में मंगलवार दोपहर आग लग गई। बताया जा रहा है कि जब आग लगी उस समय एक मरीज का ऑपरेशन चल रहा था, तभी अचानक आग भड़क गई। फायर ब्रिगेड़ की तीन गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। ऑक्सीजन सिलेंडर और सुरक्षा इंतजाम न होने की वजह से मरीज को निकालने में देरी हुई। मरीज काफी देर तक ऑपरेशन थियेटर में ही पड़ा रहा। ऑपरेशन थियेटर का शीशा तोड़कर मरीज को निकाला गया बताया जा रहा है कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।मरीज को ऑपरेशन थियेटर का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। अस्पताल में धुआं भर गया है। फायर ब्रिगेड को भी आग की सूचना दी गई है। फायर ब्रिगेड़ की तीन गाड़ियां मौके पर मौजूद अंबेडकर अस्पताल में आग लगने की खबर मिलते ही रायपुर के टिकरापारा फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक-एक कर तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग बुझाने में जुटी हुई हैं। जवान की सफेद टी-शर्ट धुएं से काली पड़ गई रेस्क्यू करने गए जवान की सफेद टी-शर्ट धुएं से काली पड़ गई। धुएं के कारण चेहरा भी काला पड़ गया। जवान ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ काफी देर तक अस्पताल के अंदर सर्चिंग करता रहा। इसके बाद जवान बाहर आया। रेस्क्यू करने वाली टीम में ये लोग शामिल रेस्क्यू करने वाली टीम में संभागीय सेनानी एनिमा कुजूर, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट पुष्पराज सिंह, अनिल साहू ,अजय सिंह ठाकुर, गुलशन जायसवाल, वाय स्टीफन, पूर्णानंद देवांगन, जागेश्वर, रवींद्र वर्मा, राजकिशोर पाल, पेनू मांडवी, जितेंद्र यादव, हरीश वर्मा और एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू का काम कर रही है। खबर अपडेट हो रही है.. ……………. रायपुर में आग से संबंधित और भी खबरें…. 1. रायपुर में 3 जगहों पर देर-रात भड़की आग: पंडरी में ज्वेलरी शॉप खाक, 4 दुकानें भी चपेट में आई; दो घरों से उठी लपटें रायपुर में दीपावली के दूसरे दिन शुक्रवार रात को शहर के तीन अलग-अगल इलाकों में आग लग गई। एक घटना गोकुल नगर में हुई है, तो दूसरी सप्रे स्कूल के पास एक घर पर लगी थी। इसके अलावा पंडरी इलाके में एक ज्वेलरी शॉप भी आग की चपेट में आ गया। इन तीनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यहां पढ़िए पूरी खबर… 2. रायपुर में दो मंजिला कैफे जलकर खाक, VIDEO: अंदर फंसे ग्राहकों को निकाला गया बाहर, दूर से दिख रही थीं लपटें-काला धुआं रायपुर में गुरुवार को एक कैफे में भीषण आग लग गई। इसके चलते लगभग पूरा कैफे जलकर खाक हो गया। आशंका है कि किचन में गैस सिलेंडर लीक होने से हादसा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया। हादसा सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां पढ़िए पूरी खबर…
