रायपुर में हिट एंड रन केस…युवक की मौत,VIDEO:थाने के सामने कार ने मारी टक्कर, 10 फीट उछलकर दीवार से टकराया​, मॉर्निंग-वॉक पर निकला था

रायपुर में पुलिस स्टेशन के सामने हिट एंड रन केस का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकले ऑटो ड्राइवर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक करीब 10 फीट उछलकर दीवार से जा टकराया। सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि, घटना आज (गुरुवार) सुबह करीब साढ़े 4 बजे की है। मृतक की पहचान मनोज पंसारी (43) निवासी शीतला मंदिर के पास पुरानी बस्ती के रूप में हुई है। सिर फटने से लहूलुहान हुआ, मौत दरअसल, बूढ़ातालाब की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मार दी। दीवार से टकराते ही युवक का सिर बुरी तरह फट गया। जिससे तेजी से खून बहने लगा। कुछ ही मिनट में उसकी मौके पर ही मौत हो गईं। CCTV वीडियो में साफ दिख रहा है कि, कार ड्राइवर ने एक्सीडेंट के बाद तेज रफ्तार में गाड़ी को ब्रेक भी मारा। लेकिन वो घायल युवक को उसी हालत में छोड़कर भाग गया। पुलिस को आशंका है कि, कार ड्राइवर ने शराब पी रखी होगी। मॉर्निंग वॉक पर निकला था युवक मृतक मनोज पंसारी मॉर्निंग के दो बच्चे भी हैं। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मनोज ऑटो चलाने का काम करता था। उस पर घर की जिम्मेदारी थी। फिलहाल, पुरानी बस्ती पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार चालक की तलाश में जुट गई है। ……………………………………….. हिट एंड रन केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रायपुर में हिट एंड रन…महिला की मौत: सिग्नल तोड़कर आ रही ई-रिक्शा की कार से टक्कर; लोग बोले-लड़की चला रही थी कार रायपुर के भगत सिंह चौक में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसके बाद ई-रिक्शा एक पैदल चल रही महिला के ऊपर गिर गई। इस हादसे महिला के सिर पर गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। लोगों ने बताया कि, कार कोई लड़की चला रही थी। हादसा CCTV में भी कैद हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

ट्रम्प की आलोचना करने वाले राजदूत को न्यूजीलैंड ने निकाला:यूक्रेन जंग खत्म करने के तरीके पर नाराज थे, कहा- उन्हें इतिहास की समझ नहीं

अचंता शरत कमल ने संन्यास की घोषणा की:टेबल टेनिस में खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय; जानें कंप्‍लीट प्रोफाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *