रायपुर स्थित एक निजी फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। घायलों को पंडरी स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। यह हादसा धरसींवा थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के अंदर भारी मशीनरी का एक टुकड़ा गिर गया। इसी मशीनरी के नीचे काम कर रहे कर्मचारी दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…..
