रायपुर में सूदखोर-तोमर ने कंस्ट्रक्शन-व्यापारी से 15 गुना वसूला पैसा:थाने में दर्ज हुई 7वीं FIR; डेढ़ महीने से फरार है हिस्ट्रीशीटर

राजधानी रायपुर में सूदखोर रोहित तोमर ने एक कंस्ट्रक्शन व्यापारी से 15 गुना पैसा वसूल किया है। व्यापारी के मुताबिक, उसने 2 लाख उधार लिए थे। जिसके बदले उससे करीब साढ़े 30 लाख रुपए वसूल किए गए। तोमर के खिलाफ रायपुर के दो अलग-अलग थानों में अब तक 7 FIR दर्ज हो चुकी है। हालांकि करीब डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए हिस्ट्रीशीटर लगातार पुलिस को चकमा दे रहे हैं। उनकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़ित के मुताबिक, उन्हें व्हाट्सएप कॉलिंग पर अश्लील गाली गलौज दी जाती थी। रोहित तोमर, दिव्यांश, आकाश, योगेश सिन्हा अपने अन्य साथियों के साथ उसके घर जाकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते थे। व्हाट्सएप कॉलिंग पर गाली-गलौज 11 जुलाई को पुरानी बस्ती थाना में भोपाल मणि साहू ने FIR दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह कंस्ट्रक्शन के लिए मटेरियल का सप्लाई करता है। उसे बिजनेस के लिए पैसा की आवश्यकता पड़ी। पता चला कि भाटागांव का रोहित तोमर ब्याज में पैसा देता है। 14 दिसंबर 2022 को उसने रोहित तोमर से हर महीने 3 प्रतिशत ब्याज में 2 लाख उधार लिए। जिसके बाद तोमर ने उससे कोरे स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवा लिए। मणि साहू का कहना है कि पैसे लेने के कुछ समय बाद उसे हर दिन के हिसाब से ब्याज मांगा गया। आरोपी उसे भाटागांव के साईं विला में भी बुलाकर धमकी देते थे। उससे कैश और ऑनलाइन माध्यमों से करीब साढ़े 30 लाख वसूल किए गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई देखकर पीड़ित पहुंच रहे थाना हिस्ट्रीशीटर तोमर भाइयों के कई शिकार हैं। आरोपियों और उनके गुर्गों का खौफ पीड़ितों को इस कदर था, कि उनके शहर में रहते हुए शिकायत देने नहीं पहुंच रहे थे। पुलिस ने वीरेंद्र और रोहित पर जबसे कार्रवाई शुरू की है, तब से पीड़ितों के मन में डर खत्म हो गया है। इसके पहले पुरानी बस्ती थाना में नारायणपुर जिले के पीड़ित ने आरोपी रोहित तोमर के खिलाफ एक पीड़ित ने शिकायत की थी पीड़ित ने पुलिस को बताया, कि उसने 10 लाख रुपए कर्ज लिया था और ब्याज सहित 1 करोड़ 10 लाख रुपए दिए। पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला था जुलूस बता दें कि, एक साल पहले रायपुर के हाइपर क्लब गोलीकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों का सिर आधा मुंडवा कर जुलूस निकाला था। इस घटना में रोहित तोमर, विकास अग्रवाल, सारंग मांधान और अमित तनेजा गिरफ्तार हुए थे। जुलूस निकालने के दौरान उनके कपड़े भी फटे हुए थे। निगरानी गुंडा बदमाश में है रोहित तोमर सूदखोर रोहित तोमर निगरानी गुंडा बदमाश है। आरोपी के खिलाफ राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, कोतवाली और गुढ़ियारी में 9 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। आरोपी सूदखोरी, मारपीट, ब्लैकमेल के मामले में जेल भी जा चुका है। सूदखोर रोहित गोल्डन मैन के नाम से जिले में मशहूर है। रसूखदारी बनी रहे, इसलिए आरोपी अपने गिरोह के साथ समय-समय पर कार्यक्रमों में भी दिखता था। ……………………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… तोमर-ब्रदर्स के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी:संपत्ति की जा सकती है कुर्क, रायपुर में कर्ज देकर अधिक ब्याज में वसूलते थे पैसे रायपुर के तोमर ब्रदर्स के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। साथ ही दोनों आरोपियों को जांच और पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश होने का भी निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की संपत्ति भी जल्द कुर्क की जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

ईरान ने 16 दिन में 5 लाख अफगानियों को निकाला:इजराइल से संघर्ष के बाद शरणार्थियों पर कार्रवाई तेज; जासूसी के आरोप भी लगाए

पहली बार HUL को मिली महिला CEO MD:1 अगस्त से पद संभालेंगी प्रिया नायर, 30 साल से कंपनी से जुड़ी, हावर्ड से पढ़ाई; जानें पूरी प्रोफाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *