रायपुर में सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत:बारात से लौट रहे वाहन की ट्रेलर से टक्कर, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

रायपुर में भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। बारात से लौट रही गाड़ी को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। जानकारी के मुताबिक, खरोरा परिक्षेत्र के बाना गांव में चौथिया से वापस आते हुए बंगोली में ये हादसा हुआ। माजदा गाड़ी चटोद जाने के दौरान रायपुर से आ रही ट्रेलर से टकरा गई। इसमें एक साल से कम उम्र के बच्चे समेत लगभग 50 लोग घायल हुए हैं। साथ ही 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। फिलहाल 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मौके पर खरोरा पुलिस मौजूद है। लंबा जाम लगा भीषण सड़क हादसे के बाद हाइवे पर लम्बा जाम भी लग गया। इस बीच घायलों को इलाज के लिए रायपुर ले जाया जा रहा है।

More From Author

दो महीने में रिटायर होने थे सूबेदार मेजर पवन कुमार:मजदूर माता-पिता की इकलौती संतान थे सिपाही मुरली; भारत-पाक संघर्ष के शहीदों को जानें

तिब्बत में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर 5.7 रही तीव्रता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *