रायपुर के देवेंद्रनगर मुक्तिधाम में विंग कमांडर विपुल यादव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। एयरफोर्स के प्रोटोकॉल के तहत उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उनके परिजन, पत्नी और बच्चे भावुक नजर आए। विपुल यादव ने पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी के बंगला नंबर-79 में फांसी लगा ली थी। घटना की जानकारी सबसे पहले घर में काम करने वाली मेड ने पुलिस को दी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। विपुल यादव (39) मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे और रायपुर में तैनात थे। वे छत्तीसगढ़ में एंटी-नक्सल ऑपरेशन से जुड़े थे। घटना के समय उनके दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी दिल्ली में कार्यरत थीं। यादव और उनकी पत्नी ने 2014 में लव मैरिज की थी। पत्नी पहले एयरफोर्स में थीं और अब आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं। पहले ये तस्वीरें देखिए…
