रायपुर में मंत्री केदार के भतीजे की एक्सीडेंट में मौत:नवा रायपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई; पूर्व सांसद का बेटा था निखिल

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की एक्सीडेंट में मौत हो गई है। हादसा नवा रायपुर में हुआ है। निखिल कश्यप (22) की तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक से वह नीचे गिरा और सिर फटने से उसकी मौके पर मौत हो गई। निखिल बस्तर सीट से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप का बेटा था। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे की है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है। जानकारी मिलते ही मंत्री केदार कश्यप ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। पहले हादसे की ये तस्वीर देखिए खबर में अपडेट जारी है…

More From Author

ट्रम्प फिर बोले- भारत-पाकिस्तान संघर्ष में 5 फाइटर जेट्स गिरे:दोनों देशों के बीच सीजफायर कराया; 73 दिन में 25 बार क्रेडिट लिया

करियर क्लैरिटी:CUET में कम स्कोर पर कैसे मिलेगा एडमिशन; मास्टर्स के बाद कैसे बदलें करियर चॉइस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *