रायपुर में बच्चे की डूबने से मौत…पिता को आया चक्कर:12 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं, लोगों ने किया चक्काजाम; CM हाउस घेरने की चेतावनी

रायपुर के गुलमोहर पार्क में रविवार को निगम के खोदे गए गड्ढे में 3 बच्चे डूब गए, जिनमें से एक 7 साल के दिव्यांश की मौत हो गई है। आज बच्चे के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं 12 घंटे बीत जाने के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं होने पर लोग आक्रोशित हैं। गुलमोहर पार्क के बाहर धरने पर बैठे हैं। इस दौरान मृत बच्चे के पिता को चक्कर आ गया है, उनकी हालत खराब होती जा रही है। दिव्यांश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना के बाद से परिजन को रो-रोकर बुरा हाल है। पिता कहते हैं कि 2015 में शादी के तीन साल बाद मन्नत और पूजा पाठ के बाद दिव्यांश पैदा हुआ था। एक दिन पहले हमने साथ में भंडारा खाया। पिता ने बताया कि रविवार को जब मैं ऑफिस जा रहा था, तो मुझे ये नहीं मालूम था की मेरा बच्चा मेरे साथ नहीं रहेगा। अगर वह गड्ढा समय से पाट दिया जाता तो आज मेरा बेटा जिंदा होता…दिव्यांश की मां मेरा दिव्यांश मेरा बाबू कहते हुए कई बार बेहोश जाती हैं। 6 महीने पहले सीवरेज के लिए निगम की ओर से गड्ढा खोदा गया था। कई बार शिकायत के बाद भी जिसे भरा नहीं गया और हादसा हो गया। वहीं आयुक्त ने जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, ठेकेदार को शोकॉज नोटिस जारी किया है।

More From Author

हरियाणा में PM बोले- कांग्रेस किसी मुस्लिम को अध्यक्ष बनाए:वक्फ कानून ठीक होता तो मुसलमान पंचर नहीं बनाते; थोड़ी देर में यमुनानगर पहुंचेंगे

इस साल ₹1.30 लाख तक जा सकता है सोना:गोल्डमैन ने अमेरिका में मंदी की आशंका के कारण बढ़ाया अनुमान, अभी गोल्ड ₹93,353 पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *