रायपुर में पायलट बोले-डबल इंजन सरकार धुआं फेक रही:भूपेश के नेतृत्व वाले बयान पर कहा-मिलकर चुनाव लड़ेंगे, बिलासपुर में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ सभा करेंगे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ सभा को सचिन पायलट थोड़ी देर में संबोधित करेंगे। सभा में वे मौजूद हैं। इससे पहले रायपुर पहुंचने पर पायलट ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार केवल धुआं फेक रही है। जनता की परेशानियों पर काम नहीं कर रही। चौबे के भूपेश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाले बयान पर कहा, कि सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे, व्यक्ति विशेष की बात नहीं है। वहीं महंत के चमचा और सांप बिच्छू वाले बयान पर कहा कि कांग्रेस विपक्ष की सक्रिय भूमिका निभा रही है।डिसिप्लिन पार्टी है। बिलासपुर के मुंगेली नाका ग्राउंड में आयोजित सभा में भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, मोहन मरकाम, उमेश पटेल, अमरजीत भगत, अनिला भेड़िया, धनेंद्र साहू, अरुण वोरा भी मौजूद हैं।

More From Author

CRPF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली:6 पेज का सुसाइड नोट मिला, सुकमा के इंजरम में पदस्थ था MP का जवान

नेपाल में प्रदर्शन का चेहरा बने सुडान गुरुंग:इवेंट मैनेजमेंट करियर छोड़ समाज सेवक बने, कोरोना के समय चर्चा में आए; जानें पूरी प्रोफाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *