रायपुर में निकली गणेश झांकी…कई रूट डायवर्ट:ऑपरेशन सिंदूर और राफेल की झलक, तेज आवाज वाले DJ होंगे जब्त, 800 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी

राजधानी रायपुर में रात 8 बजे से गणेश झांकी निकली है। इस बार भी शारदा चौक से झांकियों को टोकन दिया गया। झांकियां तेलघानी नाका, राठौर चौक और तात्यापारा से आकर शारदा चौक में रुकी, फिर एक-एक कर आगे बढ़ रही हैं। ये सभी झांकियां जयस्तंभ चौक से मालवीय रोड, सदर बाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुंदर नगर और रायपुरा होते हुए महादेव घाट तक पहुंचेंगी। इस साल भी अलग-अलग थीम पर झांकी तैयार की गई है। इस दौरान कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। झांकी में इस बार ऑपरेशन सिंदूर और राफेल की झलक देखने को मिली। रायपुर की सड़कों पर राफेल विमान दिखाई दे रहा है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर 800 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। क्राइम रोकने ड्रोन से निगरानी की जा रही। साथ ही तेज आवाज वाले DJ जब्त करने के भी निर्देश हैं। पल-पल का अपडेट जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से होकर गुजर जाइए-

More From Author

भारत-यूरोपियन यूनियन के बीच फ्री ट्रेड पर बातचीत शुरू:EU की टीम दिल्ली पहुंची; ट्रम्प के 50% टैरिफ का असर कम करने की तैयारी

नेपाल में 20 मौत के बाद सोशल मीडिया फिर शुरू:नेपाली कैबिनेट का फैसला; कल बैन-भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू हुआ था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *