रायपुर में दिखे डुप्लीकेट शाहरुख-सलमान-पुष्पा और दिलजीत:फैंस में सेल्फी खिंचवाने की मची होड़, सिंधी समाज का चेट्रीचंड्र-महोत्सव, झांकी निकली, जमकर हुई आतिशबाजी

रायपुर में चेट्रीचंड्र महोत्सव पर पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत की युवा विंग ने भव्य शोभायात्रा निकाली। एमजी रोड स्थित मंजू ममता होटल के सामने महोत्सव का आयोजन किया गया। मंच पर डुप्लीकेट शाहरुख खान, सलमान खा, पुष्पा और दिलजीत दोसांझ नजर आए। उन्हें देख फैंस में सेल्फी खिंचवाने की होड़ मच गई। इसके अलावा शहर में कपिल शर्मा शो के कृष्णा अभिषेक के आने पर उत्साह का माहौल बना रहा। मंच पर सिंधी समाज के भजन गायक अमित उदासी, जतिन उदासी और टीम ने प्रस्तुति दी। सिंधी समाज की महिलाओं ने भी डांस किया। वहीं, इस कार्यक्रम की वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। वहीं, देश भक्ति समेत कई थीम पर झांकियां निकली गई। शिव पार्वती की बारात में भूत-प्रेत और शिवभक्त नाचते नजर आए। समाज के लोगों ने झांकी का मंच से स्वागत किया। भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस पर आयोजित यह शोभायात्रा 59वें वर्ष लाखेनगर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए मंजू ममता होटल के पास समाप्त हुई। आयोजन में मुंबई से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी। जिनमें कृष्णा अभिषेक के साथ देव आशीष गुरु और भूमिका मीरचंदानी शामिल हैं।

More From Author

पठानकोट में दो बसों में टक्कर:अमृतसर के कंडक्टर की मौत, छत्तीसगढ़ के 5 यात्री घायल, जम्मू से दिल्ली जा रही थी दोनों बस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *