रायपुर में तेज आंधी-तूफान..कई जगह पेड़ गिरे:50-60KM की रफ्तार से चल रही हवा; प्रदेश में दिन का तापमान 5 से 10 डिग्री तक गिरा

छत्तीसगढ़ में गर्मी के सीजन में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रायपुर में शाम होते ही अचानक तेज धूल भरी आंधी चल रही हैं। करीब 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने से कई जगह पेड़ और होर्डिंग्स गिरे हैं। आंधी-बारिश के कारण प्रदेश में दिन का तापमान 5 से 10 डिग्री तक गिरा है। इस वजह से गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को कबीरधाम जिले में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। देखिए रायपुर में आंधी-तूफान का असर मौसम वैज्ञानिक सुनील गुप्ता के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। कई जिलों में दिन का तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है। बस्तर संभाग के जिलों में तेज हवाओं के साथ बौछारे पड़ सकती है। रायपुर सबसे गर्म, लेकिन दिन-रात का पारा सामान्य से कम बुधवार को 36.5 डिग्री के साथ रायपुर सबसे गर्म रहा। लेकिन यह पारा सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। दिन में धूप रही लेकिन शाम को ठंडी हवाएं से गर्मी और उमस से राहत रही। रायपुर में रात का तापमान 22.4 डिग्री रिकार्ड किया गया यह भी सामान्य से करीब 3.7 डिग्री कम था। बिलासपुर में दिन का पारा करीब 10 डिग्री लुढ़का यहां बुधवार को दिन का पारा सामान्य से करीब 10 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। रात का पारा भी सामान्य से 6 डिग्री कम था। वहीं गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा जो औसत से 6.9 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रहा जो औसत से 6.4 डिग्री कम था। जगदलपुर में दिन का पारा सामान्य से 5 डिग्री कम पिछले 24 घंटों में बस्तर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश हुई। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा, यह भी नॉर्मल टेम्प्रेचर से 3.8 डिग्री कम था। सरगुजा संभाग में भी दिन का पारा लुढ़का संभाग के कई जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। अंबिकापुर में दिन का टेम्प्रेचर 34.5 डिग्री रहा। यह नॉर्मल से 4.3 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री रहा। जो सामान्य से करीब 6.2 डिग्री कम था।

More From Author

अप्रैल में रिकॉर्ड ₹2.37 लाख करोड़ का GST कलेक्शन:सालाना आधार पर 12.6% बढ़ा, अप्रैल 2024 में ₹2.10 लाख करोड़ रहा था

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:IOCL ने 1770 पदों पर भर्ती निकाली; यूनियन बैंक में 500 वैकेंसी; UPSC 2025 एग्जाम शेड्यूल जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *