रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन…भाजपा कार्यालय की ओर कूच:नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर सड़क पर उतरे, भूपेश-बैज भी पहुंचे, भारी पुलिस बल तैनात

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। पंडरी में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं। कांग्रेस नेता नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय घेरने आगे बढ़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज विधानसभा भी मौजूद हैं। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, विकास उपाध्याय समेत कांग्रेस, NSUI नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हैं। यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई की जा रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारियों पर नजर रखी जा रही है। प्रदर्शन की पल-पल की अपडेट जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइये…

More From Author

कलाम की जगह भाजपा वाजपेयी को राष्ट्रपति बनाना चाहती थी:किताब में दावा- BJP ने अटलजी से कहा था, आप आडवाणी को PM बनने दीजिए

राहुल गांधी ने म्यूनिख में BMW प्लांट देखा:कहा- भारत में मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट आ रही: जर्मनी के तीन दिन के दौरे पर हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *