रायगढ़ में खाई में गिरी पिकअप…2 की मौत:सगाई से लौट रहे थे, 25-30 लोग सवार थे, हादसे में 20 घायल;सभी एक ही समाज से

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार रात तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में पिकअप में सवार 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। पिकअप सवार सभी सगाई से लौट रहे थे। हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। घटना कापू थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में घायल कालाराम राठिया (60) और छतरसिंह राठिया (60) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बाकी घायलों का इला जारी है। सभी बंगुरसुता गांव के रहने वाले हैं और राठिया समाज हैं। पिकअप में करीब 25 से 30 लोग सवार थे। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों बुजुर्गों के शव का पंचनामा तैयार कर उन्हें मॉर्चुरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए- जानिए कैसे हुआ हादसा ? दरअसल, बुधवार सुबह छाल थाना क्षेत्र के बंगुरसुता गांव से राठिया समाज के करीब 25-30 लोग पिकअप में सवार होकर कापू थाना क्षेत्र के गोसाईपोड़ी गांव पहुंचे थे। सभी लोग रणविजय राठिया के घर सगाई कार्यक्रम में फलदान करने पहुंचे थे। दिनभर कार्यक्रम में शामिल रहने के बाद शाम करीब 7 बजे सभी लोग पिकअप से वापस लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे मड़वाताल-जमरगा मार्ग पर पहुंचते ही तेज रफ्तार पिकअप अचानक बेकाबू हो गई और खाई में पलट गई। पिकअप के पलटते ही चीख-पुकार मच गई और सभी ग्रामीण घायल हो गए। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर घटनास्थल पर पहुंचकर मदद शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत कार्य शुरू किया। इलाज के दौरान 2 बुजुर्गों की मौत एंबुलेंस से घायलों को कापू अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान बंगुरसुता निवासी कालाराम राठिया और छतरसिंह राठिया की मौत हो गई। जबकि हादसे में नीरज राठिया, देवेंद्र, बालसिंह, रामकुमार, गाढ़ाराम राठिया, विपल राम राठिया, राशीराम राठिया, सुमेंद्र राठिया, विजय राठिया सहित करीब 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों के हाथ-पैर टूटे कुछ घायलों के हाथ-पैर टूट गए हैं, जबकि कुछ के सिर में गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को पहले धर्मजयगढ़ अस्पताल ले जाया गया। करीब 8 से 10 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। घटना के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस बोली- ड्राइवर की तलाश जारी इस मामले में पुलिस का कहना है कि पिकअप सवार सभी लोग राठिया समाज हैं। सगाई कार्यक्रम में फलदान कर लौट रहे थे। इस दौरान पिकअप पलट गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही ड्राइवर की तलाश की जा रही है, ताकि हादसे की वजह स्पष्ट हो सके। …………………………. हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में 2 ट्रकों की टक्कर, जिंदा जले ड्राइवर-हेल्पर, VIDEO:मनेंद्रगढ़ में अज्ञान-वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला; 2 हादसों में 5 मौतें छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। 24 फरवरी की सुबह कोरबा जिले में नेशनल हाईवे पर कोयले से लदे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में सीमेंट से भरी ट्रक की केबिन में फंसे ड्राइवर और हेल्पर की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

इजराइल में मोदी-नरसंहार में मारे गए यहूदियों को श्रद्धांजलि देंगे:इजराइली राष्ट्रपति और पीएम से मिलेंगे, दोनों देशों में डिफेंस डील संभव

विधानसभा में गूंजेंगा कस्टोडियल डेथ-रेव पार्टी और मेकाहारा का मुद्दा:108 एम्बुलेंस से लेकर रोजगार और शराब दुकानों के आवंटन का मुद्दा भी उठेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *