रामानुजगंज की पहाड़ी पर विराजमान मां वैष्णो देवी​​​​​​​:नवरात्र में लगता है भक्तों का तांता; दूसरे राज्यों से भी आते हैं श्रद्धालु

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में पहाड़ी की चोटी पर माता वैष्णोदेवी का मंदिर है। सात पहाड़ियों के बीच स्थित इस मंदिर के बारे में ऐसी मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर यहां आते हैं, माता रानी उनकी मनोरथ पूरी करती है। यहां नवरात्र में भक्तों का तांता लगा रहता है। कहा जाता है कि मां वैष्णो देवी ने रामानुजगंज के अशोक गोंड को सपने में बताया कि मैं इस पहाड़ी पर विराजमान हूं। मेरी स्थापना इस 07 पहाड़ों की श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी पर करो, कल्याण होगा। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से मंदिरों का निर्माण कराया गया। मंदिर समुद्र तल से लगभग 11000 फीट के ऊपर है, जो सात पहाड़ियों की श्रृंखला में सबसे ऊंची चोटी मालकेतू पर्वत पर स्थापित है। दूसरे राज्यों से दर्शन करने आते हैं श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान यहां छत्तीसगढ़ सहित दूसरे राज्यों झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश मध्यप्रदेश और ओडिशा राज्यों से भी श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं। नवरात्र के दौरान यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। पहले मंदिर तक पहुंचने के लिए कोई सुविधा नहीं था, लेकिन अब मंदिर तक सड़क निर्माण कराया गया है।

More From Author

बस्तर में मजबूत हुआ इं​टेलिजेंस; बैकफुट पर नक्सली:शाह की डेडलाइन को पूरा करने हो रहा काम, 9 महीने में मार गिराए 200 नक्सली

प्राइवेट नौकरी:HM ने भोपाल लोकेशन के लिए निकाली डिपार्टमेंट मैनेजर की वैकेंसी; 1 साल का टीम लीड एक्‍सपीरियंस जरूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *