रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ:रामलला की विशेष पूजा शुरू, पंचामृत अभिषेक हुआ; अंगद टीला पर 5 हजार श्रद्धालु सुनेंगे रामकथा

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। रामलाल की विशेष पूजा शुरू हो गई। पुजारियों ने रामलला का पंचामृत अभिषेक किया। पहले दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक किया, फिर गंगाजल से नहलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इस मौके पर बधाई दी। उन्होंने कहा- राम मंदिर विकसित भारत की संकल्प सिद्धि में मदद करेगा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी रामलला की महाआरती करेंगे। राम मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया गया है। दिल्ली, हिमाचल समेत 10 राज्यों से लोग रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। मंदिर ट्रस्ट ने अंगद टीला पर जर्मन हैंगर टेंट लगवाए हैं। यहां पर 5 हजार श्रद्धालु रामकथा सुनेंगे। इनमें 110 VIP गेस्ट होंगे। मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, आज 2 लाख भक्त रामलला का दर्शन करेंगे। प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर 11 से 13 जनवरी तक उत्सव होंगे। इन 3 दिनों में VIP दर्शन नहीं होंगे। आम दर्शन सुबह 6.30 बजे से रात 9.30 बजे तक जारी रहेंगे। 2 तस्वीरें देखिए- रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ से जुड़े अपडेट्स से लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

अमेरिका-जापान ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए:2 भारतीय कंपनियों पर भी बैन; कच्चे तेल की कीमत 3% बढ़कर 80 डॉलर बैरल पार

डिप्टी CM के हाथ में आ गई उखड़ी सड़क:रायपुर में ठेकेदार से बोले-सुधार के अहसान नहीं करोगे, अफसरों को चेताया-पेमेंट हुआ तो सैलेरी कटेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *