राज्यसभा में 37 सदस्यों को विदाई:पीएम मोदी ने कहा- देवगौड़ा, खड़गे, पवार से नए सांसदों को सीखना चाहिए, इन्होंने आधी उम्र सदन में बिताई

राज्यसभा में बुधवार को पीएम मोदी ने रिटायर हो रहे 37 सांसदों के लिए विदाई भाषण दिया। उन्होंने कहा, इस सदन में जो भी सदस्य विदाई ले रहे हैं। कुछ सदस्य ऐसे हैं, जिनको सदन के दरम्यान ही विदाई मिल रही है। ये जाने वाले माननीय सदस्यों का योगदान है। मैं कहूंगा कि आदरणीय देवगौड़ाजी खड़गे, शरद पवार ऐसे लोग हैं, जिनके जीवन की आधे से ज्यादा उमर संसदीय कार्यप्रणाली में रही है। उन्होंने कहा कि इतने लंबे अनुभव सदस्यों को सीखने चाहिए। समाज में जो जिम्मेदारी रही है। उसके प्रति समर्पित रहना ये इनसे सीखने जैसा है। मैं उनके योगदान की सराहना करूंगा । इतना लंबा कार्यकाल छोटा नहीं होता। सदन की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

अब 24 घंटे में डिलीवर होंगे सरकारी डाक और पार्सल:यूपी में हर अंडे पर लिखी होगी एक्‍सपायरी डेट; 18 मार्च के करेंट अफेयर्स

वेनेजुएला-ईरान के बाद क्यूबा पर हमला कर सकता है अमेरिका:ट्रम्प बोले- क्यूबा को हासिल करके रहूंगा; 65 साल से दोनों देशों के संबंध खराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *