राजस्थान में AC बस में 20 लोग जिंदा जले:एक परिवार खत्म; धमाके का भी दावा, कुछ शव अंदर चिपके, कुछ कोयला बने

राजस्थान के जैसलमेर में जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर 3.30 बजे चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई थी। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों समेत 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। बस में धमाके का भी दावा किया जा रहा है। हादसा इतना भीषण था कि शव बस की बॉडी पर चिपक गए। कुछ लोग जलकर कोयले जैसे हो गए। शवों की पहचान के लिए आज DNA सैंपल लिए जाएंगे। हादसे में 19 लोगों की मौत जैसलमेर और एक मौत जोधपुर में इलाज के दौरान हुई है। मरने वालों में एक पत्रकार राजेंद्र चौहान भी है। हादसे में 2 बच्चों, 4 महिलाओं समेत 15 लोग झुलस गए। इनका जोधपुर में इलाज जारी है। अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं। अब पढ़िए- अग्निकांड के बड़े अपडेट 1. बस में पटाखे होने का अंदेशा: स्लीपर बस में आग लगने के कारणों को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे है। सबसे पहले बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई थी। इसके बाद एसी का कम्प्रेशर पाइप फटने से आग लगने का दावा था। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि बस की डिग्गी पटाखों से भरी थी, इस कारण आग भड़की। 2. मृतकों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार की मदद: जैसलमेर बस हादसे में प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट की है, जिसमें लिखा- राजस्थान के जैसलमेर में हुई दुर्घटना से हुई जान-माल की हानि से मन व्यथित है। 3. मंत्री बोले- कुछ लोग खाक हो गए: गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया- पीछे से धमाके की आवाज आई। हमें लग रहा है एसी का कंप्रेशर फट गया। गैस और डीजल के साथ मिलकर बहुत भीषण आग लगी। एक ही दरवाजा था। इसलिए लोग फंस गए। आगे की सीट वाले निकल गए। बस से जो बॉडी निकाली जा सकीं, आर्मी ने निकाल लीं। जो बिल्कुल ही खाक हो गए, उनका कहा नहीं जा सकता। अब देखिए- हादसे की PHOTOS… बस अग्निकांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… आग का गोला बनी बस, हाथ जोड़कर यात्री बोले-बचा लो:ग्रामीण पानी के टैंकर लेकर दौड़े, रोती रहीं महिलाएं; देखें हादसे की 13 PHOTOS 5 दिन पहले खरीदी थी बस, आग का गोला बनी:275-किमी ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 16 घायलों को जैसलमेर से जोधपुर भेजा, एक की रास्ते में मौत क्यों मौत की वजह बन जाती हैं स्लीपर बस?:पतली गैलरी हादसे के वक्त भागने का मौका नहीं देती, चीन 13 साल पहले कर चुका बैन आग लगते ही लॉक हो गया था बस का दरवाजा:चश्मदीद बोला-आर्मी ने JCB से गेट तोड़ा, अंदर लाशें थीं; नॉर्मल बस AC में मॉडिफाई थी खबर के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

मेकाहारा में बच्चे के सामने लिखा ‘HIV-पॉजिटिव मदर’:3 दिन तक लटकता रहा टैग, पिता देख रो पड़े, कहा- मेडिकल स्टाफ दूरी बनाने लगा था

विमेंस वर्ल्ड कप में आज PAK Vs ENG:वनडे में इंग्लैंड से पाकिस्तान अब तक नहीं जीता; कोलंबो में पहली बार आमने-सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *