राजस्थान में 10° गिरा तापमान, दिल्ली में न कोहरा-न धुंध:UP-MP समेत 5 राज्यों में बारिश; उत्तरकाशी-चमोली में 24 घंटे से रुक-रुककर बर्फबारी

देश के सबसे उत्तरी 3 राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गुरुवार-शुक्रवार से शुरू हुई बर्फबारी देर शाम तक चली। शिमला, मनाली, मसूरी, पहलगाम, अनंतनाग, कटरा में चारों तरफ सफेद बर्फ के नजारे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और जम्मू के डोडा में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। मैदानी इलाकों में लगभग एक फुट और ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में 2-3 फीट बर्फबारी हुई है। श्रीनगर एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन शनिवार को भी बंद है। NH44 पर ट्रैफिक रोका गया है। तीनों राज्यों में मौसम विभाग की तरफ से ऊंचे इलाकों में एवलांच की चेतावनी जारी की गई है। इधर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से राजस्थान में ओले-बारिश के बाद तापमान 10 डिग्री तक गिर गया है। सीकर में ओस जम गई। यूपी, पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद कोहरा और धुंध छट गई है, लेकिन तापमान में गिरावट हुई है। यहां पहाड़ों से आने वाली तेज सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। 5 तस्वीरों में देखें मौसम का हाल…
अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 25 जनवरी 26 जनवरी राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: बारिश-आंधी का अलर्ट; सर्द हवा चलने से 10° गिरा तापमान, ओस जमी वेस्टर्न डिस्टरबेंस से कई जिलों में आंधी-बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओले गिरे। मौसम के इस बदलाव के बाद पारा 10 डिग्री तक गिर गया। सीकर जिले में शनिवार सुबह कई जगह बर्फ की परत जमी नजर आई। जयपुर, दौसा, अलवर सहित कई जिलों में सुबह से बर्फीली हवा चल रही है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: 10 जिलों में बारिश-बर्फबारी, एवलांच का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी, रास्ते बंद शनिवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब है। कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटे से बारिश और बर्फबारी रुक-रुककर हो रही है। डिफेंस जियोइन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट (DGRE), चंडीगढ़ की ओर से जारी एवलांच वार्निंग बुलेटिन (AWB) के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में आज शाम 5 बजे तक एवलांच की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: दो दिन बारिश और बर्फबारी, तापमान 13 डिग्री गिरा; सैलानियों की भीड़ बढ़ी प्रदेश में बर्फबारी शनिवार को भी जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार शिमला के जाखू में करीब आधा फीट बर्फबारी हुई है, जबकि कुफरी, नारकंडा और आसपास के पर्यटन स्थलों पर एक फीट से अधिक बर्फ जमी है। मनाली में भी आधा फीट से ज्यादा बर्फबारी दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर… मध्यप्रदेश: ग्वालियर-चंबल में कोहरा, अगले 2 दिन सर्दी से राहत; 27 जनवरी को फिर होगी बारिश प्रदेश के कई जिलों में रात में कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है। शनिवार सुबह से ग्वालियर-चंबल में कोहरे का असर है। हालांकि, अगले 2 दिन तक सर्दी का असर नहीं रहेगा। उत्तर-पश्चिम भारत को 26 जनवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रभावित कर सकता है। फिलहाल यह सिस्टम स्ट्रॉन्ग दिखाई दे रहा है। जिससे एमपी में भी बारिश होने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

ममता बोलीं-SIR की चिंता में बंगाल में रोज 4 आत्महत्याएं:110 से ज्यादा लोगों की मौत हुई; चुनाव आयोग और केंद्र सरकार जिम्मेदार

900°C टेंपरेचर की गर्म राख में जिंदा जले 6 मजदूर:झूठ बोलकर लाया था ठेकेदार,बिना सेफ्टी किल्न में भेजा, लाशें बिछी थीं, फैक्ट्री चलती रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *