राजस्थान में ट्रेलर में घुसा टेम्पो ट्रेवलर, 15 की मौत:मृतकों में 10 महिलाएं, लाशें देखकर बेहोश हुए परिवारवाले, एक ही मोहल्ले में रहते थे

राजस्थान के फलोदी में रविवार शाम करीब 6.30 बजे भीषण सड़क हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 2 महिलाएं घायल हैं। मरने वालों में एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं। भारत माला हाईवे पर फलोदी के बापिणी उपखंड क्षेत्र के मतोड़ा में टेम्पो ट्रेवलर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गया। मरने वालों में 4 बच्चे, ड्राइवर और 10 महिलाएं शामिल हैं। सोमवार सुबह परिवार के सदस्यों को शव सौंपे जाएंगे। जानकारी के अनुसार, टेम्पो ट्रैवलर में सवार सभी लोग देवउठनी एकादशी पर जोधपुर के सूरसागर से कोलायत (बीकानेर) में कपिल मुनि के आश्रम में दर्शन करने के लिए गए थे। लौटते समय मतोड़ा (फलोदी) थाना क्षेत्र में हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो ट्रेवलर के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। मतोड़ा थाना अधिकारी अमानाराम ने बताया- 2 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। सभी शवों को ओसियां के सरकारी अस्पताल से जोधपुर भेजा गया है। हादसे के बाद टेम्पो ट्रेवलर में फंसे घायलों और शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, सूचना मिलने पर हॉस्पिटल पहुंचे कई परिजन अपनों की लाशें देख बेहोश हो गए। टेम्पो ट्रेवलर में सवार सभी लोग जोधपुर के सूरसागर के रहने वाले हैं। ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शी महिपाल सारण ने बताया- भारत माला हाईवे पर साइड में लोगों ने छोटे ढाबे खोल रखे हैं। ट्रेलर ढाबे के आगे खड़ा था। पीछे से तेज रफ्तार टेंपो ट्रेवलर अपनी लेन में चल रहा था और तीसरी लेन से आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया- एक्सीडेंट में 15 लोगों की मौत हुई है। उनकी बॉडी जोधपुर लाई गई है। 10 बॉडी महात्मा गांधी अस्पताल और 5 जोधपुर एम्स में रखी गई है। 2 घायल मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी हालत स्थिर है। हादसे में इन 15 लोगों ने जान गंवाई
हादसे में लता (50) पत्नी चंवर लाल, सज्जन कंवर (60) पत्नी ओमप्रकाश सांखला, टीना (40) पत्नी विनोद कुमार, दिशू (6) पुत्री उमेश सिंह, उर्मिला (55) पत्नी रामसिंह, पुंज उर्फ प्रणब (10) पुत्र जितेंद्र, दिव्या (23) पत्नी कार्तिक, मीना (53) पत्नी दीनदयाल, फतेह पुरी (32) पुत्र दौलत पुरी निवासी अमरावती नगर पाल रोड, मधु (45) पत्नी रविंद्र सिंह की मौत हो गई। इनकी बॉडी MGH मॉर्च्युरी में रखवाई गई। इनके शव एम्स मॉर्च्युरी में रखवाए
इसके अलावा रुद्राक्ष पुत्र राजेंद्र सांखला, सानिया (32) पत्नी दिलीप सिंह सांखला, गीता (50) पत्नी गोविंद सिंह सांखला, कुश सांखला पुत्र रविंद्र सांखला, रामेश्वरी पत्नी मूलाराम की भी जान गई है। इनके शव एम्स मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। मरने वालों में 1 परिवार के 7 लोग शामिल
हादसे में जान गंवाने वाले सज्जन कंवर पत्नी ओमप्रकाश सांखला, गीता पत्नी गोविंद सिंह सांखला, उर्मिला पत्नी रामसिंह, टीना पत्नी विनोद कुमार, सानिया पत्नी दिलीप सिंह सांखला, दिशू पुत्री उमेश सिंह, पुंज पुत्र एक ही परिवार के हैं। एक ही मोहल्ले के हैं मृतक
हादसे में मरने वाले लोग एक ही मोहल्ले के हैं। मोहल्ले में अन्नकूट कार्यक्रम के कारण कई महिलाओं ने तीर्थ यात्रा पर जाने से इनकार कर दिया था। इसके कारण उनकी जान बच गई। हादसे में जान गंवाने वाली सज्जन कंवर को पति ओमप्रकाश ने तीर्थ यात्रा पर जाने से मना किया था, लेकिन वह तीर्थ यात्रा पर गई थी। समाज के लोग धरने पर बैठे
माली समाज के लोग उचित मुआवजा देने और हादसे की जांच करने की मांग को लेकर रविवार देर रात धरने पर बैठ गए। उन्होंने मृतक आश्रित परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। सीएम भजनलाल शर्मा ने हादसे पर जताया दुख — फलोदी हादसे की यह खबर भी पढ़िए.. बीकानेर में खिंचवाई फोटो आखिरी बनी; अन्नकूट कार्यक्रम के कारण कई महिलाओं की जान बची राजस्थान के फलोदी में भीषण सड़क हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 2 महिलाएं घायल है। बापिणी उपखंड क्षेत्र के मतोड़ा में टेंपो ट्रेवलर खड़े ट्रेलर में घुस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मरने वालों में 4 बच्चे, ड्राइवर और 10 महिलाएं शामिल है। (पूरी खबर पढ़ें)

More From Author

3 दोस्तों ने मिलकर साथी को चाकू से काट-डाला:शव पेट्रोल से जलाया,श्मशान घाट में शराब पिलाई; कमीशन के पैसों को लेकर विवाद में हत्या

वर्ल्ड अपडेट्स:अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 4 लोगों की मौत; मशहूर ब्लू मस्जिद को नुकसान पहुंचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *