राजस्थान में आज भी भारी बारिश,13 जिलों में स्कूल बंद:MP-बिहार-हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट; 3 जगहों पर बहा चंडीगढ़-मनाली हाइवे, मंडी में 358 सड़कें बंद

सावन महीने के 20 दिन बीत चुके हैं। पिछले 20 दिन से देशभर में बारिश भी लगातार जारी है। मौसम विभाग ने आज फिर पूर्वी राजस्थान के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 13 जिलों में आज स्कूल बंद रहेंगे। इस मानसून सीजन में राजस्थान में अब तक सामान्य से लगभग 85% से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मध्य प्रदेश, बिहार और हिमाचल में आज भी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट है। जबकि देश के बाकी राज्यों में यलो अलर्ट है। बादल फटने सके प्रभावित मंडी में कुल 358 सड़कें बंद हैं। चंडीगढ़-मनाली NH-21 तीन जगहों 4 मील, 9 मील और द्वाडा में बह गया है। कोलकाता में बुधवार सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी बर्धमान, बीरभूम, नदिया, मुर्शिदाबाद, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में गुरुवार तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देशभर में बाढ़ और बारिश की तस्वीरें… 29 जुलाई को किस राज्य में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए…

More From Author

करियर क्लैरिटी:AI की पढ़ाई के बाद क्या हैं जॉब ऑप्शन; 12वीं मैथ्स के बाद कहां हैं नौकरी के मौके

कोरबा में कुआं धंसने से पति-पत्नी और बेटा दबे:पंप निकालते वक्त हादसा, बारिश के कारण रोकना पड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन; 2 महीने पहले खुदवाया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *