राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बाढ़, 250 घर डूबे:गुजरात में टैंकर बहा, इस पर सवार 13 लोगों का रेस्क्यू; जम्मू में स्कूल बिल्डिंग पर लैंडस्लाइड

राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। शुक्रवार को 4 जिलों (उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सवाई माधोपुर में बाढ़ जैसे हालात हैं। पल्ली पार इलाके में करीब 250 घर पानी में डूब गए। उधर गुजरात के पोरबंदर जिले में बारिश के बाद माधवपुर घेड इलाके में जलभराव हो गया। दूध का टैंकर बह गया। उसमें फंसे 13 लोगों को NDRF की टीम ने बचाया। वहीं जम्मू-कश्मीर में पुंछ के मंडी सेक्टर में लैंडस्लाइड के चलते एक स्कूल का हिस्सा टूट गया। मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल में 23 से 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लैंडस्लाइड की वजह से नेशनल हाईवे समेत कुल 347 सड़कें अभी भी बंद हैं। इसके अलावा 281 ट्रांसफॉर्मर और 145 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हुई हैं। राज्य में अब-तक 2282 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा 149 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 38 लापता हैं। राज्य में सामान्य से 17% ज्यादा बारिश हो चुकी है। देश में बाढ़-बारिश की 5 तस्वीरें… देशभर में बारिश का डेटा इस मैप से समझिए… देशभर के मौसम के पलपल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

आर्यन खान की पहली निर्देशित वेब सीरीज Netflix पर:लंदन-लॉस एंजिलिस से पढ़ाई की; D’yavol व्हिस्की और वोडका लॉन्‍च किए, जानें कंप्लीट प्रोफाइल

नक्सलियों ने तिरंगा फहराने पर युवक को मार-डाला, VIDEO:जन अदालत लगाई, गला घोंटा, सरपंच को धमकाया; 15 अगस्त को स्मारक पर ध्वजारोहण किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *