राजस्थान के जैसलमेर में टेंपरेचर 4.6°:बिहार के 32 जिलों में शीतलहर, यूपी में कोहरा, 50 ट्रेनें लेट; उत्तराखंड में पारा -21°C पहुंचा

पहाड़ी राज्यों से आ रही बफीर्ली हवाओं से राजस्थान में सर्दी बढ़ गई है। 13 जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को जैसलमेर सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं बिहार के 32 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी 10 मीटर के आसपास रहने की संभावना है। अगले एक हफ्ते तक कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। 16 जिलों में पारा 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में 30 शहरों में शनिवार सुबह कोहरा छाया। कोहरे का असर ट्रेन और फ्लाइटों पर देखने को मिल रहा है। गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी समेत तमाम स्टेशनों पर 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कुछ तो 10-10 घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी एयरपोर्ट पर 5 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट पहुंचीं। उत्तराखंड में लगातार तीन दिन से 2 शहरों का तापमान -21°C दर्ज किया गया है। इसमें पिथौरागढ़ का आदि कैलाश और रुद्रप्रयाग का केदारनाथ धाम शामिल है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग में पानी की पाइपलाइन जम गई है। इधर, मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में रात का तापमान गिर गया है। अगले 2 दिन तक ऐसा मौसम बना रहेगा। शनिवार सुबह 15 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाया रहा। देशभर में मौसम की 4 तस्वीरें.. अगले 2 दिन मौसम का हाल… 11 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट, कड़ाके की सर्दी रहेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट। 12 जनवरी: मैदानी राज्यों में बारिश उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा में कोहरे के साथ हल्की बारिश का अलर्ट। पहाड़ी राज्यों में तापमान और गिर सकता है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी जारी रहेगी। राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश में ठंडी हवाएं चलीं, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर; 15 जिलों में घना कोहरा सर्द हवा की वजह से मध्यप्रदेश फिर से ठिठुर गया है। ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में सबसे ज्यादा असर है। ऐसा ही मौसम आज शनिवार को भी बना रहेगा। सुबह 15 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा रहा। वहीं, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोल्ड डे यानी, दिन ठंडा रहने का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान के 13 जिलों में कोहरा और शीतलहर, सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे राजस्थान के 13 जिलों में कोहरा छाया रहा। शुक्रवार को राज्य में सबसे ज्यादा सर्दी जैसलमेर जिले में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। जैसलमेर के अलावा राज्य के सभी अन्य शहरों में भी न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में रहा। पूरी खबर पढ़ें… यूपी में बारिश-ओले का अलर्ट, 30 जिलों में भीषण कोहरा; 50 ट्रेनें लेट उत्तर प्रदेश में 30 शहरों में शनिवार सुबह कोहरा छाया। कोहरे का असर ट्रेन और फ्लाइटों पर देखने को मिल रहा है। गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी समेत तमाम स्टेशनों पर 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कुछ तो 10-10 घंटे की देरी से चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार के 16 जिलों का न्यूनतम तापमान 7°C से नीचे, छपरा में कोल्ड वेव बिहार के 16 जिलों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। शनिवार को 32 जिलों में कोल्ड-डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 10 दिनो में ऐसा ही मौसम रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में ओस की बूंदें बर्फ बनी, रायपुर-दुर्ग समेत 8 जिलों में शीतलहर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के रामानुजगंज में पैरावट पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बनने लगी है। यहां रात का तापमान 1 से 2 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं अगले दो दिन तक इसमें कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड में दो शहरों का तापमान -21°C, 3 जिलों में पाइपलाइन जमी; 6 में कोहरे का अलर्ट उत्तराखंड के सभी जिलों में ठंडी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून के निचले इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। वहीं पहाड़ों में पाला गिरने की संभावना जताई गई है। तीन दिन से आदि कैलाश और केदारनाथ तापमान -21°C दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

ठंडी हवाओं से ठिठुरन,बलरामपुर में ओस की बूंदें बर्फ बनी:रायपुर-दुर्ग समेत 8 जिलों में शीतलहर चलेगी, अगले 2 दिन और राहत की उम्मीद नहीं

RAS सिलेबस 25% बदला, नई भर्ती से लागू होगा:आरएएस प्री में खेल-योगा का 20 अंक मॉड्यूल और मेंस में 2-2 अंक के 25 प्रश्न हटाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *