राजस्थान के कई शहरों में बारिश:MP में 1 दिसंबर से शीतलहर का अलर्ट; उत्तराखंड के 4 धामों में तापमान माइनस 10 डिग्री से नीचे

राजस्थान के जयपुर, सीकर, ब्यावर और पाली में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। उदयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में भी बारिश का अलर्ट है। यहां कई इलाकों में सुबह से बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षाेभ एक्टिव है, जिसके कारण बारिश हो रही है। इससे सर्दी का असर कम हाे गया है। राजस्थान में 29-30 नवंबर को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 1 दिसंबर से शीतलहर का दौर फिर से शुरू होगा। मध्य प्रदेश में भी पहाड़ी इलाकाें से आ रही ठंडी हवाओं का असर कम हाे गया है। इससे दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। MP के भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 20 से ज्यादा शहरों में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। राज्य में दिसंबर से तापमान गिरने और सर्दी बढ़ने की आशंका है। इधर, उत्तराखंड के 4 धामों में तापमान माइनस 10 डिग्री से नीचे चला गया है। गुरुवार को केदारनाथ में पारा -14, बद्रीनाथ में -13, गंगोत्री में -13, और यमुनोत्री में -9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आदि कैलाश में पारा -15 डिग्री चला गया। वहां नदी, झील और झरने जम गए हैं। लोग बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के ताबो में गुरुवार को न्यूनतम तापमान -7.3 डिग्री और कुकुमसैरी में पारा -5.7 डिग्री पर पहुंच गया। कई क्षेत्रों में पाइपों में पानी जमने लगा है। कुफरी में गुरुवार को पाले की मोटी परत जम गई। 15 शहरों का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है। राज्यों में मौसम की तस्वीरें… तमिलनाडु-पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट IMD ने चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ के कारण शुक्रवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया। IMD ने कहा कि दित्वा श्रीलंका और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इससे तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी वर्षा की संभावना बढ़ गई है। तमिलनाडु के 15 जिलों में 28 नवंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान, तटीय इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। 29 नवंबर को पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट है। चेन्नई में भी भारी वर्षा हो सकती है। बारिश का सिलसिला 1 दिसंबर तक जारी रहेगा। देशभर में मौसम का हाल मैप से समझिए… प्रमुख शहरों का तापमान राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान: जयपुर में घने बादल छाए, सुबह से बूंदाबांदी, आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट राजस्थान में शुक्रवार से मौसम में बदलाव दिखेगा। जयपुर में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हो रही है। उदयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में भी आज हल्की बरसात हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है। दो दिन बाद 1 दिसंबर से शीतलहर शुरू होने की आशंका है। न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: नवंबर में दिन में गर्मी, रात में भी पारा 15 डिग्री के पार; दो दिन बाद शीतलहर की आशंका मध्य प्रदेश में नवंबर के आखिरी हफ्ते में कड़ाके की सर्दी की बजाय गर्मी पड़ रही है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 20 से ज्यादा शहरों में गुरुवार को दिन का पारा 26 डिग्री, तो रात में 15 डिग्री या उससे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। हालांकि, राज्य में सुबह के समय कोहरा भी छा रहा है। भोपाल में दिनभर धुंध का असर रहता है। मौसम विभाग ने 1 दिसंबर से राज्य में तापमान गिरने और शीतलहर की आशंका जताई है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 12 शहरों में 8 डिग्री से नीचे तापमान, ठंड और बढ़ेगी; 10 जिलों में 2 दिन घने कोहरे का अलर्ट हरियाणा के 12 शहरों में गुरुवार को तापमान 8 डिग्री से कम दर्ज किया गया। कैथल में न्यूनतम तापमान सबसे कम, 5.5 डिग्री पर पहुंच गया। हरियाणा में शुक्रवार को कई इलाकों में हल्के बादल छाने का अलर्ट है। इसके कारण दिन में ठंड और बढ़ सकती है। 10 जिलों में शुक्रवार और शनिवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल और भिवानी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 4 धामों में तापमान माइनस 10 डिग्री से नीचे; नदी-झरने और सरोवर जमे, बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे लोग उत्तराखंड के 4 धामों- यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में तापमान माइनस 10 डिग्री से नीचे चला गया है। गुरुवार को केदारनाथ में पारा -14, बद्रीनाथ में -13, गंगोत्री में -13, और यमुनोत्री में -9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आदि कैलाश में पारा -15 डिग्री चला गया, जिससे वहां गौरी कुंड सरोवर जम गया है। लोग बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: आज से पछुआ हवा बढ़ाएगी सर्दी, 6 जिलों में अलर्ट; पटना समेत 8 शहरों में घना कोहरा, औरंगाबाद में पारा 10 डिग्री से नीचे बिहार के 6 जिलों- पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और अररिया में शुक्रवार से तेज पछुआ हवा चलेगी। हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। तेज हवा के कारण सर्दी बढ़ेगी। पटना, बेतिया, गोपालगंज, बेगूसराय समेत 8 शहरों में आज घना कोहरा देखने को मिला। पिछले 24 घंटे में औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 15 शहरों में 5 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा; ताबो में माइनस 7.3, कुकुमसैरी में माइनस 5.7 डिग्री तापमान हिमाचल प्रदेश के 15 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे गिर चुका है। लाहौल स्पीति के ताबो में गुरुवार को न्यूनतम तापमान माइनस 7.3 डिग्री और कुकुमसैरी में पारा माइनस 5.7 डिग्री पर पहुंच गया। कल्पा में तापमान जमाव बिंदू के करीब, 0.4 डिग्री दर्ज हुआ। लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा में पानी की टंकियों और पाइप लाइन में बर्फ जमने लगी है। खेतों में पाला (फ्रॉस्ट) गिरने के कारण फसलों पर भी असर पड़ने लगा है। पूरी खबर पढ़ें… यूपी: इटावा-मेरठ सबसे ठंडे, पारा 7.4 डिग्री पहुंचा; काशी-मिर्जापुर समेत 10 शहरों में भीषण कोहरा, लखनऊ में कई फ्लाइट्स देर से उड़ीं यूपी के 5 जिलों में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। इटावा सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। मेरठ में पारा 7.5 डिग्री तक लुढ़क गया। कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत 10 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। मिर्जापुर में NH-19 पर कोहरे के कारण स्विफ्ट कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। लखनऊ में हैदराबाद-लखनऊ इंडिगो 6ई-608 फ्लाइट रद्द कर दी गई। इसके साथ ही 12 अन्य उड़ानों में 1 से 3 घंटे की देरी हुई। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: आज शीतलहर का अलर्ट, न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट; फरीदकोट सबसे ठंडा पंजाब के 6 जिलों में शुक्रवार को शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट, जालंधर और मोगा शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। वहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में गुरुवार को 8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

सरकारी नौकरी:उत्तराखंड में प्राइमरी टीचर के 1649 पदों पर निकली भर्ती; लास्ट डेट 30 नवंबर, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

कपिल शर्मा के कैफे में फायरिंग, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार:चाइनीज पिस्टल, जिंदा कारतूस बरामद; कनाडा में कॉमेडियन के कैफे पर 3 बार हमला किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *