यूपी करेंट अफेयर्स – 6 मार्च:पद्मश्री गोदावरी सिंह का निधन, ‘सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान-2025′ की शुरुआत

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 6 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स- 1. पद्म श्री गोदावरी सिंह का वाराणसी में निधन: 4 मार्च को काष्ठकला के प्रमुख शिल्पकार पद्म श्री गोदावरी सिंह का वाराणसी में निधन हो गया। 2. संभल की जामा मस्जिद अब विवादित ढांचा कहलाएगी: 4 मार्च को इलाहबाद उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में संभल जनपद की शाही मस्जिद को विवादित ढांचा करार दिया। राष्ट्रीय (National) 3. IRCTC और IRFC को ‘नवरत्न’ का दर्जा मिला: 4 मार्च को भारतीय रेलवे की सहायक कंपनियों IRCTC और IRFC को भारत सरकार द्वारा नवरत्न कंपनी का दर्जा प्रदान किया गया। 4. ‘सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान-2025′ की शुरुआत: 4 मार्च को नई दिल्ली में पंचायती राज संस्थानों की महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए ‘सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान 2025’ का शुभारंभ हुआ। 5. IIMC बनेगा विश्वस्तरीय मीडिया विश्वविद्यालय: 4 मार्च को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली को विश्वस्तरीय मीडिया विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की। अन्तर्राष्ट्रीय 6. काहिरा में अरब लीग शिखर सम्मेलन का आयोजन: 4 मार्च को मिस्र की राजधानी काहिरा में एक आपातकालीन अरब शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। 7. क्रिश्चियन स्टॉकर बने ऑस्ट्रिया नए चांसलर: 3 मार्च को क्रिश्चियन स्टॉकर ऑस्ट्रिया के नए चांसलर बने। 8. बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड की भारत यात्रा पर: 2 से 8 मार्च, 2025 तक बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। स्पोर्ट्स 9. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ का वनडे क्रिकेट से संन्यास: 5 मार्च को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया। 6 मार्च का इतिहास: ये खबर भी पढ़ें… यूपी करेंट अफेयर्स – 5 मार्च: गोरखपुर में उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन; लंदन में यूरोपीय सुरक्षा सम्मेलन-2025 हुआ उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 5 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सड़क के गड्‌ढों से ट्रैक्टर पलटा, 3 मौत, 2 गंभीर:मरने वालों में 1 महिला, 2 पुरुष; नारायणपुर में चावल लेकर लौट रहे थे

PM मोदी उत्तराखंड पहुंचे, मुखवा में गंगा पूजा की:व्यू पॉइंट से हर्षिल घाटी, माउंट श्रीकंठ और हॉर्न ऑफ हर्षिल देखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *