यूपी करेंट अफेयर्स – 3 मार्च:डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक की शुरुआत हुई; विदर्भ बना रणजी ट्रॉफी 2024-25 का विजेता

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 3 मार्च 2025 के करेंट अफेयर्स- 1. सीतापुर में डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक की शुरुआत हुई: 1 मार्च, 2025 को सीतापुर में डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक की शुरुआत हुई। 2. वन्य जीव संरक्षण हेतु शुरू ‘बाघ एक्सप्रेस’ पीलीभीत पहुंची: 1 मार्च, 2025 को वन्य जीव संरक्षण से संबंधित ‘बाघ एक्सप्रेस‘ पीलीभीत जनपद पहुंची। राष्ट्रीय 3. दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों के ईंधन देने पर प्रतिबंध: 1 मार्च, 2025 को दिल्ली सरकार ने दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों को ईंधन नहीं देने का फैसला किया किया। 4. डॉ. मयंक शर्मा बने नए रक्षा लेखा महानियंत्रक: 1 मार्च, 2025 को डॉ. मयंक शर्मा को भारत का नया रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) नियुक्त किया गया। 5. डेजर्ट हंट-2025 सैन्य अभ्‍यास खत्म हुआ: 24 से 28 फरवरी 2025 तक राजस्थान के जोधपुर में डेजर्ट हंट-2025 नामक एक एकीकृत त्रि-सेवा विशेष बल अभ्यास का आयोजन किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय 6. रूस ने कार्गो अंतरिक्ष यान को प्रक्षेपित किया: 28 फरवरी, 2025 को रूस ने कार्गों अंतरिक्ष यान (एमएस-30) का प्रक्षेपण किया। 7. यूक्रेन – अमेरिका खनिज समझौता रद्द: 28 फरवरी, 2025 को यूक्रेन और अमेरिका के मध्य होने वाला खनिज समझौता रद्द हो गया। स्पोर्ट्स 8. विदर्भ ने रणजी ट्राफी 2024-25 टूर्नामेंट जीता: 2 मार्च, 2025 को विदर्भ की टीम ने फाइनल में केरल को हराकर रणजी ट्राफी 2024-25 सत्र का खिताब जीत लिया। 3 मार्च का इतिहास ये खबर भी पढ़ें…
यूपी करेंट अफेयर्स- 23 फरवरी से 1 मार्च:आगरा में ताज महोत्‍सव का आयोजन; महाकुंभ में सफाई, हैंडप्रिंट के वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बने UPSSSC की ग्राम पंचायत अधिकारी यानी VPO की परीक्षा 27 अप्रैल को होनी है। इस परीक्षा में राज्‍य की ही समसामायिक घटनाओं से जुड़े करेंट अफेयर्स पूछे जाते हैं। जानते हैं इस हफ्ते यानी 23 फरवरी से 1 मार्च तक के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

आज आएगा छत्तीसगढ़ का बजट:वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले-2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने पर फोकस होगा; एक दिन पहले शराब हुई सस्ती

ऊपरी स्तर से करीब 800 अंक गिरा सेंसेक्स:73,000 से नीचे करोबार कर रहा, सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *