यूक्रेनी राजधानी पर 9 महीने का सबसे बड़ा मिसाइल अटैक:रूसी हमले में 8 की मौत, 70 घायल; कई लोग मलबे में फंसे हुए

रूस ने बुधवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इस हमले में कम से कम 8 लोग मारे गए, जबकि 70 से ज्यादा घायल हो गए। यह बीते 9 महीने में यूक्रेन की राजधानी पर किया गया सबसे बड़ा हमला है। अधिकारियों ने बताया कि हमले की वजह से कई बिल्डिंगों ने आग लग गई। 42 लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है, जिसमें 6 बच्चे शामिल हैं। अभी भी कुछ लोग मलबे में फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने यूक्रेन पर 70 मिसाइल और 145 ड्रोन से हमला किया, जिनका मेन टारगेट राजधानी कीव को निशाना बनाना था। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि इस हमले का मकसद अमेरिका पर दबाव डालना था। रूसी हमले और बाद की तस्वीरें… जुलाई 2024 के बाद कीव पर सबसे बड़ा हवाई हमला
राज्य इमरजेंसी सर्विस ने टेलीग्राम लिखा कि जहां हमला हुआ है, वहां मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी है। कीव में 13 जगहों को निशाना बनाया गया, जिसमें रिहायशी इमारतें और पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर भी शामिल है। वहीं, यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने X पर कहा कि इन हमलों से पता चलता है कि यूक्रेन नहीं, बल्कि रूस शांति के लिए बाधा है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि राजधानी में अब तक आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, हालांकि अधिकारियों ने पहले कहा था कि 9 लोग मारे गए हैं। रूस बोला सभी टारगेट हिट हो गए
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने “यूक्रेन के एविएशन, मिसाइल और स्पेस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और बख्तरबंद इंडस्ट्री, रॉकेट फ्यूल और बारूद प्रोडक्शन ठिकानों पर लंबी दूरी के हवा, जमीन और समुद्र से हमला करने वाले हथियारों और ड्रोन के जरिए हमला किया। हमले का उद्देश्य पूरे हो गया। सभी टारगेट हिट हो गए। यह जुलाई 2024 के बाद से शहर पर किया गया सबसे बड़ा हमला था। जुलाई 2024 में हॉस्पिटल और रिहायशी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में 33 लोग मारे गए थे। ट्रम्प बोले- मैं इस हमले से बिल्कुल खुश नहीं हूं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह रूस की तरफ से कीव पर किए गए हमले से खुश नही हैं। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मैं कीव पर रूसी हमलों से खुश नहीं हूं। यह जरूरी नहीं था और इसका समय भी बहुत खराब था। व्लादिमीर, रुको! हर हफ्ते 5000 सैनिक मर रहे हैं। चलो शांति समझौता कर लें।

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:रायपुर में सड़कों पर पाकिस्तानी झंडे; बेटी ने पिता की हत्या की; लू का अलर्ट; नक्सलियों पर प्रहार; VIDEO में 10 खबरें

चंडीगढ़, देहरादून समेत कई जगहों पर कश्‍मीरी स्‍टूडेंट्स पर हमले:कश्मीर लौटने की मिल रही धमकियां, उमर अब्दुल्ला ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *