युवक ने घर की छत पर लगाई फांसी:मां ने फंदे से लटकती देखी लाश, जोर से चिल्लाई, घरवालों ने नीचे उतारा शव, जांच जारी

जगदलपुर के परपा इलाके में 21 साल के युवक ने अपने घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां ने बेटे को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामले की जांच की जा रही है। दरअसल, बेड़ागुड़ा गोदामपारा में रहने वाले रोशन बघेल (21) ने अपने घर की छत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी मां कपड़े सुखाने के लिए छत पर पहुंची। तब उसने अपने बेटे को फंदे से लटका देखा। बेटे को इस हालत में देखकर मां ने शोर मचाया। फंदे ने नीचे उतारा, हो चुकी थी मौत जिसके बाद आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। परिजनों ने तुरंत फंदा काटकर युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, बेटा परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने चला गया था। वह एक होंडा शोरूम में काम करता था। सुबह अचानक इस तरह की घटना सामने आने से परिवार और जान-पहचान के लोग स्तब्ध हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस परिजनों और युवक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है, लेकिन फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

More From Author

आज से ₹218 महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर:रेल टिकट रिफंड और टोल के नियम बदले, इनहैंड सैलरी भी घटेगी; अप्रैल में 15 बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *