म्यांमार में भूकंप- 10 हजार लोगों के मरने की आशंका:154 मौत की पुष्टि, बैंकॉक में 30 मंजिला इमारत गिरी; 110 लोग दबे

म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप में मौत का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो सकता है। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने यह अनुमान लगाया है। भूकंप के झटके थाईलैंड, बांग्लादेश, चीन और भारत तक महसूस किए गए। म्यांमार की सैन्य सरकार ने कम से कम 144 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि 732 लोग घायल हैं। उधर, थाईलैंड में 10 लोगों की मौत हुई है। इस तरह इस आपदा में अब तक 154 लोगों ने जान गंवाई है। म्यांमार में शुक्रवार सुबह 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। म्यांमार और थाईलैंड में यह 200 साल का सबसे बड़ा भूकंप है। भारी तबाही के चलते म्यांमार के 7 राज्यों और पूरे थाईलैंड में इमरजेंसी लगा दी गई है। खबर के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

ATM से कैश निकालना ₹2 महंगा होगा:सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया, रेस्टोरेंट फूड-बिल में सर्विस चार्ज नहीं लगेगा

छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर:घर के काम के साथ पढ़ाई की, पिता-भाई से ट्रेनिंग ली; मां बोली- लोग कान भरते थे, हमने अनसुना किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *