मौसमी बीमारियों से निपटने स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:मस्तूरी में आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति, कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

बिलासपुर के रतनपुर में डायरिया के 69 मरीज मिलने के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। डेंगू, मलेरिया और जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मस्तुरी ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पात्र हितग्राहियों के कार्ड जल्द बनाने के निर्देश मस्तूरी ब्लॉक में 3 लाख 98 हजार 376 आयुष्मान कार्ड बनने थे। अब तक केवल 2 लाख 81 हजार 268 कार्ड ही बन पाए हैं। कलेक्टर ने सभी पात्र हितग्राहियों के कार्ड बनाने का निर्देश दिया। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत व्यय वंदन कार्ड प्राथमिकता से बनाने को कहा। गर्भवती महिलाओं को मिले पूरी स्वास्थ्य सुविधाएं: कलेक्टर कलेक्टर ने पोठ लईका अभियान को स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग को मिलकर संचालित करने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं को पंजीयन से प्रसव तक सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को कहा। सीपत तहसील कार्यालय के निरीक्षण में कलेक्टर ने राजस्व अभिलेखों की स्थिति और कर्मचारी उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत, सहायक कलेक्टर, एसडीएम, सीएमएचओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More From Author

भगवंत मान बोले- मोदी वहां जाते, जहां 10 हजार आबादी:इतने यहां JCB देखने खड़े हो जाते; विदेश मंत्रालय ने कहा- ऐसे बयान शोभा नहीं देते

LIC में 6.50% स्टेक कम का सकती है सरकार:अमेरिका को अमीर बना रहे भारतीय, ट्रम्प की टैरिफ नीति से भारत को निवेश हब बनने का मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *