मोदी बोले- कांग्रेस अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही:हमने टैक्स घटाया, वो अब भी लूट में लगे; 2जी के दौर भूल गए, जब चुटकुले बनते थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा पहुंचे। उन्होंने जनता को करीब 38 मिनट तक संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने आत्मनिर्भर भारत, जीएसटी बचत उत्सव, कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर बात की। पीएम ने कहा कि टेलीकॉम सेक्टर की शुरुआत हुई तो भारत पीछे रह गया था। सोशल मीडिया पर चुटकुले चलते थे। जानें क्या-क्या लिखा जाता था। अब भारत स्वदेशी 4जी टेक्नोलॉजी वाला पांचवां देश बन गया है। मोदी ने कांग्रेस शासित राज्यों में जारी लूटतंत्र का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने टैक्स घटा दिया लेकिन हिमाचल में कांग्रेस सरकार जनता तक इसका लाभ नहीं पहुंचा रही है। वे अपना टैक्स लगाकर लूट में लगे हैं। अभी भी हरकत से बाज नहीं आ रहे। प्रधानमंत्री का 15 महीनों में छठा ओडिशा दौरा था। उन्होंने 60 हजार करोड़ रुपए के कई बड़े रेल, एजुकेशन और हेल्थ प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। साथ ही BSNL के स्वदेशी 4जी टेक्नोलॉजी की शुरुआत की। PM मोदी के कार्यक्रम की 4 तस्वीरें… PM मोदी का संबोधन, 5 बड़ी बातें… कांग्रेस अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है
कांग्रेस अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। उनकी सरकारें आपको लूटने में जुटी है। मेरे पास सबूत है। हमने देश के लोगों को लाभ हो देने के लिए टैक्स कम किया, सीमेंट से भी टैक्स घटा। हमारा मकसद था लोगों को घर बनाने में कम पैसा खर्च करना पड़े। 22 सितंबर के बाद बयानबाजी करने वालों की करतूत देखिए। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है वहां वे आम जनता को सुख देना नहीं चाहते। उन्होंने अपना एक नया ही टैक्स लगा दिया। भारत सरकार की तरफ से जो फायदा दिया जा रहा था वे दीवार बनकर लूट में लगे हैं। देश को कांग्रेस के लूट तंत्र से बाहर निकाला
हमने देश को कांग्रेस के लूट तंत्र से बाहर निकाला। भाजपा सरकार में डबल बचत और डबल कमाई का दौर आया है। कांग्रेस सरकार में 2 लाख की कमाई तक इनकम टैक्स देना पड़ता था। ये 2014 तक चलाया। जब आपने मुझे सेवा का मौका दिया तब हमने 12 लाख की सालाना कमाई टैक्स फ्री की। 22 सितंबर से देश में ओडिशा में जीएसटी के नए रिफॉर्म लागू हुए। इन सुधारों में आप सभी को जीएसटी बचत उत्सव का उपहार दिया है। माताओं के लिए रसोई चलाना और सस्ता हो गया है। जरूरत के दाम और कम हो गए। ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से बढ़ रहा
साथियों इस समय नवरात्रि का पर्व चल रहा है। ऐसे दिनों में मुझे मां रामोचंडी की इस भूमि पर आपके दर्शन का सौभाग्य मिला है। यहां माताएं बहने भी आईं हैं। आपका आशीर्वाद ही हमारी शक्ति है। जनता को नमन करता हूं। डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनाव में ओडिशा के आप लोगों ने एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का प्रण लिया था। ये संकल्प था विकसित ओडिशा, आज हम देख रहे हैं ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से बढ़ रहा है। आज फिर एक बार ओडिशा के विकास के लिए देश के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का काम शुरू हुआ। भाजपा गरीबों को सशक्त करने वाली सरकार
भाजपा सरकार गरीब की सेवा करने वाली गरीब को सशक्त करने वाली सरकार है। हमारा पूरा जोर गरीबों को दलितों को पिछड़ों को आदिवासियों को मूल सुविधाएं पहुंचाने पर है। आज इस कार्यक्रम में हम इसके साक्षी बन रहे हैं। मुझे अभी यहां अंत्योदय योजना लाभार्थियों को सर्टिफिकेट देने का मौका मिला। एक गरीब परिवार को पक्का घर मिलता है तो वर्तमान के साथ भावी पीढ़ियों का जीवन भी आसान हो जाता है। 4 करोड़ परिवारों को पक्का घर दे चुकी है। ओडिशा में भी तेजी से काम चल रहा है। छोटी सी चिप अब ओडिशा में बनेगी
पहले कोई सोच नहीं सकता था कि सेमी कंडक्टर की एडवांड टेक्नोलॉजी वाली इंडस्ट्री आपके यहां आ रही है। चिप बनाने के लिए ओडिशा में सेमीकंडक्टर पार्क लगने जा रहा है। वो दिन दूर नहीं जब छोटी सी चिप जो आपके कंम्यूटर और गाड़ी में लगती है, सारी जान उस चिप में होती है। वो छोटी से चिप अब हमारे ओडिशा में बनेगी। साथियों हमारा संकल्प है कि चिप से लेकर शिप तक हर चीज में भारत आत्मनिर्भर हो। हमारा देश किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। इसीलिए पारादीप से लेकर झारसुगुड़ा तक एक विशान इंडस्ट्रियल एरिया का निर्माण हो रहा है। पीएम मोदी ने इन प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन किया… ——————————————— ये खबर भी पढ़ें… ओडिशा में मोदी बोले- ट्रम्प ने अमेरिका खाने पर बुलाया था, मैंने कहा महाप्रभु की धरती पर जाना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून को भुवनेश्वर में कहा था, ‘मुझे भगवान जगन्नाथ की पवित्र भूमि आना था, इसलिए मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का वॉशिंगटन आने का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया।’ उन्होंने बताया, ‘दो दिन पहले कनाडा में G7 समिट के लिए गया था। तभी अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने मुझे फोन किया और कहा कि आप कनाडा तो आए ही हैं, तो वॉशिंगटन होकर जाइए। साथ में खाना खाएंगे, बातें करेंगे, लेकिन मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति से कहा कि निमंत्रण के लिए धन्यवाद। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

टाटा कैपिटल का IPO 6 अक्टूबर को ओपन होगा:इश्यू से ₹16,400 करोड़ जुटाने का प्लान, IPO में कंपनी टोटल 47 करोड़ शेयर्स बेचेगी

BSNL का 4G नेटवर्क लॉन्च:अब भारत के सभी टेलिकॉम ऑपरेटर 4G से लैस, गांव-शहर सभी जगह तेज 4G इंटरनेट मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *