मोदी नागपुर पहुंचें, कुछ देर में RSS मुख्यालय जाएंगे:PM रहते हुए पहली यात्रा; हेडगेवार और गोलवलकर के स्मारक भी जाएंगे

प्रधानमंत्री मोदी रविवार की सुबह नागपुर पहुंच गए हैं। वे कुछ देर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय केशव कुंज जाएंगे। यहां हिंदू नववर्ष के पहले दिन होने वाले RSS के प्रतिपदा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मोदी संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर को श्रद्धांजलि देंगे। फिर दीक्षाभूमि भी जाएंगे। यहां डॉ. भीमराव अंबेडकर ने 1956 में बौद्ध धर्म अपनाया था। इसके बाद PM माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की नई एक्सटेंशन बिल्डिंग की आधारशिला रखेंगे। इसमें RSS प्रमुख मोहन भागवत, महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार RSS मुख्यालय जा रहे हैं। 12 साल पहले (16 सितंबर 2012) को संघ के पूर्व सरसंघचालक केएस सुदर्शन के निधन पर वे बतौर CM संघ मुख्यालय आए थे। मोदी आखिरी बार 16 जुलाई 2013 को लोकसभा चुनाव 2014 की मीटिंग में भी शामिल होने मुख्यालय आए थे। यह पहला मौका होगा जब कोई सिटिंग प्रधानमंत्री RSS मुख्यालय का दौरा करेंगे। 2007 में अटल बिहारी वाजपेयी ने डॉ. हेडगेवार स्मारक स्मृति मंदिर का दौरा किया था। हालांकि, तब वे प्रधानमंत्री नहीं थे। PM मोदी के RSS मुख्यालय दौरे से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

छत्तीसगढ़ दौरे पर PM मोदी..बिलासपुर में सभा:सोशल मीडिया पर लिखा- छत्तीसगढ़ की प्रगति को मिलेगा बिग बूस्ट; 2 लाख की भीड़ जुटेगी

2 चट्टानों के बीच फंसा बेबी एलिफेंट.. ड्रोन VIDEO:रायगढ़ में रात भर चिंघाड़ता रहा; रेस्क्यू के बाद सूंड से पुचकारते हुए ले गई मां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *